इस हफ्ते इन विभागों में निकली सरकारी नौकरी, 1 लाख तक मिल सकती है सैलरी   – know about these sarkari naukari in different department safai karamchari isro teacher ngix 


लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास अगस्त में कई सारी जॉब्स के ऑप्शन मौजूद हैं. राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों समेत कई अन्य पदों पर सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही देश के अलग- अलग राज्यों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि कौन-कौन से राज्यों में वैकेंसी निकली है, इसके लिए क्या योग्यता है, किस तरह आवेदन कर ,सकते हैं और कितनी सैलरी मिलेगी.     

राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग 

राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. पदों पर आवेदन 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगे जो, 28 सितंबर को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने के लिए किसी योग्यता की आवश्यकता नहीं है. इसमें सिलेक्शन प्रोसेस लॉटरी बेसिस पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7,410 रुपये की सैलरी दी जाएगी. 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड     
 
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचर के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. पदों पर आवेदन 24 जुलाई से ही शुरू हैं, जो 28 सितंबर को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने के लिए डीएज या बीएड की डिग्री अनिवार्य है. इसमें सिलेक्शन रिटन एग्जान के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 38,500 से लेकर 80 हजार रुपये की सैलरी दी जाएगी.

ISRO में भर्ती 

इसके साथ ही ISRO ने अप्रेंटिस सेत अन्य पर 410 पदों के लिए आवेदन मांगा है. पदों पर आवेदन 29 जुलाई से ही शुरू हैं, जो 28 अगस्त को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने के लिए बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा की डिग्री अनिवार्य है. इसमें सिलेक्शन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पूरा होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,900 से 12,300 रुपये की सैलरी दी जाएगी.

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने लैब असिस्टेंट समेत अन्य पर 312 पदों के लिए आवेदन मांगा है. पदों पर आवेदन 30 जुलाई से ही शुरू हैं, जो 17 अगस्त को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने के लिए बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, हिमाचल में एक्टिव रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. इसमें सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के साथ पूरा होगा.चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25 हजार रुपये की सैलरी दी जाएगी.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लैब असिस्टेंट समेत अन्य पर 208 पदों के लिए आवेदन मांगा है. पदों पर आवेदन 27 जुलाई से ही शुरू हैं, जो 17 अगस्त को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने के लिए UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड बीएससी, बीटेक और एमएससी अनिवार्य है. इसमें सिलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पूरा होगा.चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,12,400  रुपये की सैलरी दी जाएगी. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *