Headlines

ईरान के लोग रोज कितने घंटे चलाते हैं इंटरनेट? सर्वे के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप – iran internet usage survey 2026 average 4 hours online daily ttecr


ईरान को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. ईरान लंबे समय से इंटरनेट बैन का सामना कर चुका है, हालांकि बीच-बीच में इस पाबंदी से राहत भी दी गई है. अब ईरान को लेकर एक सर्वे हुआ है, जिसमें बताया है कि ईरान के लोग डेली एवरेज 4 घंटे से ज्यादा इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और अमेरिका के लोग करीब 10 घंटे डेली इंटरनेट चलाते हैं.  

ईरान पर हुए नए सर्वे के मुताबिक, स्थानीय लोगों का डेली एवरेज यूज करीब 4 घंटे 3 मिनट तक इंटरनेट का इस्तेमाल है. जबकि ग्लोबल स्तर पर ये आंकड़ा करीब 6.5 घंटे कम है. ये सर्वे ईरानियन स्टूडेंट्स पोलिंग एजेंसी (ISPA) ने ईरान के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से कराया गया है. 

सर्वे में खुलासा हुआ है कि ईरानी यूजर्स विदेशी प्लेटफॉर्म पर डेली करीब 2 घंटे 5 मिनट का समय बिता रहे हैं. वहीं 28.4 परसेंट ईरानी यूजर्स ऐसे हैं, जो विदेशी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा ‘पासपोर्ट’ डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी

ईरानियों द्वारा इंटरनेट चलाने का पैटर्न 

  • 22.6% लोग रोज़ाना 1 घंटे या उससे कम इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. 
  • 19% लोग 1 से 3 घंटे इंटरनेट चलाते हैं. 
  • 24.7% लोग 3 से 5 घंटे ऑनलाइन रहते हैं. 
  • 32.4% लोग 5 घंटे से अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. 

यह भी पढ़ें: AI स्मार्टफोन के दौर में GenZ क्यों खरीद रहे हैं पुराने स्टाइल का फीचर फोन? नहीं काम करता है कोई ऐप

ये सर्वे इस साल 15 जून से 21 जून के बीच किया गया है. सर्वे के मुताबिक, ईरान में इंटरनेट इस्तेमाल का समय ग्लोबल औसत (करीब 6.5 घंटे प्रतिदिन) से कम है.वहीं, रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में लोग औसतन करीब 10 घंटे डेली ऑनलाइन रहते हैं.

बीते कुछ महीने से ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का तनाव जारी है. ईरान पर अमेरिका की तरफ से कई हमले किए हैं, जिसकी वजह से वहां इंटरनेट सर्विस भी प्रभावित हुई है. साथ ही ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा नुकसान हो रहा है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *