ईरान डील जश्न के साथ ट्रंप ने मनाया अपना 80वां बर्थडे – trump announce iran peace agreement on his birthday white house ntc dhrj


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन से पहले ईरान को लेकर एक बड़ी घोषणा की. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने और हॉर्मुज से तेल जहाजों की आवाजाही फिर शुरू करने को लेकर एक समझौता हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका एलान उस वक्त किया, जब कुछ ही घंटों बाद व्हाइट हाउस में उनके जन्मदिन का खास कार्यक्रम होना था.

इस बार ट्रंप का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया गया. अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में UFC मुकाबलों का आयोजन रखा गया, जहां आठ कोनों वाले केज में सात फाइट्स होनी हैं. कार्यक्रम की शुरुआत ब्राजील के डिएगो लोप्स और अमेरिकी फाइटर स्टीव गार्सिया के मुकाबले से हुई. एक तरफ ट्रंप की ईरान डील की चर्चा रही, तो दूसरी तरफ व्हाइट हाउस में खेल और जश्न का माहौल भी देखने को मिला.

(खबर अपडेट हो रही है)
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *