Headlines

औरैया: दारोगा की बहू ने SP की कुर्सी पर बैठकर बनाई REEL, मचा बवाल तो इंस्टा अकाउंट किया डिलीट, माफी मांगी – Auraiya Daroga daughter in law Reel ips chair deleted Instagram account and apologized lclam


उत्तर प्रदेश के औरैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाती नजर आ रही है. जांच के बाद पता चला कि वीडियो हाल ही का है और महिला एक दारोगा के परिवार की है. रिटायरमेंट की पार्टी में शामिल होने वह पुलिस कार्यालय आई थी, जहां उसने रील बना ली. विवाद होने पर उसने माफी भी मांग ली है. आइये जानते हैं पूरा मामला… 

दरअसल, 30 जून 2026 को ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में चार पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्ति का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस समारोह के समाप्त होने और अधिकारियों के जाने के बाद, एक रिटायर्ड उप निरीक्षक के परिवार की महिला सदस्य (बहू) ने खाली ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की कुर्सी पर बैठकर एक रील वीडियो बना लिया. 

महिला ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और सरकारी कार्यालय की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे. मामला बढ़ने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर रिटायर्ड दारोगा से संपर्क किया, जिसके बाद महिला ने वीडियो डिलीट कर लिखित और वीडियो के जरिए माफी मांगी.

खाली सभागार और इंस्टाग्राम की रील

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सभी बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी वहां से चले गए, तब रिटायर्ड दारोगा की परिवार की महिला सदस्य वहीं रुक गईं. उन्होंने खाली पड़े सभागार में सीधे एसपी की मुख्य कुर्सी संभाली और उस पर घूमते हुए रील रिकॉर्ड कर ली. सोशल मीडिया की यह खुमारी तब भारी पड़ी जब महिला ने इसे अपने करीब 16 हजार फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया.

महकमे में खलबली और पुलिस का एक्शन

वीडियो अपलोड होते ही वह तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. जैसे ही यह मामला पुलिस प्रशासन के सामने आया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर तुरंत जांच शुरू कर दी गई. औरैया पुलिस ने तत्काल रिटायर्ड उप निरीक्षक से संपर्क साधा. पुलिस की इस त्वरित सक्रियता के बाद आरोपी महिला और दारोगा ने अपनी भूल स्वीकार की. उन्होंने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या संस्थान की मर्यादा को कम करना नहीं था.

डिलीट हुआ अकाउंट, ट्विटर पर जवाब

विवाद को बढ़ता देख महिला ने न सिर्फ वह विवादित रील हटाई, बल्कि अपना 16 हजार फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट भी पूरी तरह डिलीट कर दिया. इसके साथ ही एक माफीनामा वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें भविष्य में कभी ऐसा कृत्य न करने का आश्वासन दिया गया।.औरैया पुलिस ने आधिकारिक तौर पर ट्विटर (अब एक्स) पर जवाब जारी कर बताया कि यह वीडियो भूलवश बनाया गया था जिसे अब हटा लिया गया है. एसपी ने महिला को भविष्य के लिए सख्त हिदायत और चेतावनी देकर छोड़ दिया है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *