कई बार समझाया, मेरे पति से दूर रहो…भाभी से तंग आई ननद ने सीने में उतारा चाकू – Meerut Murder case solved told you many times to stay away from my husband Sister in law stabs Bhabhi after being fed up with her lcltm


उत्तर प्रदेश में मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले हुए निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की आरोपी मृतका की ननद ही निकली. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

दरअसल मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 12 तारीख को निदा नाम की महिला की घर में ही चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका की ननद रिमशा पत्नी उवैश, निवासी गेट वाली करीमनगर, अंसार ब्लॉक, थाना नौचंदी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

निदा का नंदोई से था अफेयर

पुलिस के अनुसार, मृतका निदा और रिमशा के पति उवैश के संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका की ननद रिमशा के पति उवैश के मृतका निदा से संबंध थे. इसी विवाद के चलते रविवार 12 जुलाई को रिमशा ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से निदा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

इस मामले में खुलासा करते हुए सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 12 तारीख को थाना लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में निदा की हत्या का प्रकरण सामने आया था जिसमें पुलिस के द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था,लिसाड़ी गेट थान पुलिस के द्वारा हत्याकांड का खुलासा किया गया है. पुलिस की जांच एवं टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से प्रकाश में आया कि मृतिका निदा के नन्दोई उवैश के साथ नजदीकियां बढ़ गई थी और इस बात को लेकर उसकी ननद रिमशा अक्सर उसके साथ झगड़ा करती थी.

मायके आई और भाभी के सीने में उतार दिया चाकू

 घटना के दिन रिमशा 12:00 बजे अपने मायके आई थी और इसी बात को लेकर उसका झगड़ा निदा से हुआ था झगड़े के दौरान रिमशा ने किचन से चाकू लेते हुए उसके सीने पर वार किया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस के द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर रिमशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के द्वारा रिमशा की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया गया है . संपूर्ण प्रकरण में किन-किन लोगों का हाथ है, इस घटना को लेकर क्या उनका रोल है इस बात की भी जांच की जा रही है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई चल रही है.

 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *