‘किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे’, स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकलकर बोलीं ममता बनर्जी – tmc bjp west bengal assembly election 2026 evm strong room mamta ntc amkr


पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के घोषित होने से पहले माहौल गरमा गया है, टीएमसी नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया है. बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता में बीच तीखी नोकझोंक हुई. हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया.

टीएमसी ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर दावा किया कि कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखे बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है. इस मुद्दे पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता डॉ. शशि पांजा और कुणाल घोष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्टेडियम के बाहर धरने पर बैठ गए.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं थी, जहां उनकी विधानसभा सीट भवानीपुर की इवीएम मशीनें रखी हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *