ग्रीस की राजधानी में दो जगहों पर गोलीबारी, कई लोग घायल – Greek Capital Gunman Opens Fire two Locations Several Wounded mdsb ntc


ग्रीस की राजधानी एथेंस में 2 जगहों पर गोलीबारी का मामला सामने आया है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बंदूकधारी ने ओपन फायर किया. घटना के दौरान कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मिडिल एथेंस में एक सोशल सिक्योरिटी ऑफिस और एक कोर्टहाउस में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिससे कई लोग घायल हो गए.

बंदूकधारी का पता लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी था. ग्रीस मीडिया के मुताबिक, आरोपी 89 साल का एक बुज़ुर्ग था. पुलिस ने बताया कि उस शख्स के पास एक शॉटगन थी और उसने सबसे पहले ग्रीक राजधानी के केंद्र में स्थित सोशल सिक्योरिटी ऑफिस में गोलीबारी की, जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया.

पुलिस ने बताया कि इसी शख्स पर बाद में एथेंस में एक कोर्ट की इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर भी गोलीबारी करने का शक है, जहां कई लोग घायल हुए. गोलीबारी का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है.

सुरक्षा व्यवस्था और बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद एथेंस के मध्य इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ईआरटी न्यूज़ के फुटेज में बचाव कर्मियों को कोर्ट भवन से कम से कम तीन घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल सिक्योरिटी ऑफिस में घायल हुए कर्मचारी का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया था.

यह भी पढ़ें: ईरान की 4000 साल पुरानी सभ्यता, जिसे रोम और ग्रीस नहीं मिटा सके… अब मिटाने चले हैं ट्रंप!

कोर्ट और सरकारी दफ्तरों के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है, जिससे किसी भी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके. प्रशासन अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर बुजुर्ग हमलावर की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *