‘छात्राओं पर बल प्रयोग पीड़ादायक…’, CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का बयान – murli manohar joshi neet paper leak protest opposes force use on student ntcppl


देश के पूर्व मानव संसाधन मंत्री और बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग की तीखी निंदा की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि उन्हें य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया.

उन्होंने कहा है कि यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न भागों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर एकत्रित हैं. उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं. इन्हें सहानुभूति तथा दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए. मुझे पूरी आशा है कि इसे केवल कानूनी और व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं देखा जाएगा जिससे बलपूर्वक निपटा जाए. मुझे य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया.

आगे उन्होंने लिखा है कि ऐसे बल के उपयोग से भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा.

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *