जॉब पोर्टल पर नहीं किया एक भी आवेदन, फिर भी मिले 4 ऑफर, औसत पैकेज 19 लाख रुपये, शेयर किया अनुभव – direct recruiter contact job search strategy 2026 high salary ngix


नौकरी की तलाश में युवा अक्सर LinkedIn, Naukri और दूसरे जॉब पोर्टल पर घंटों समय गुजारते हैं. उन्हें जहां दिखता है कि हायरिंग हो रही है, वह वहां पर अप्लाई करना शुरू कर देते हैं. लेकिन कई बार कई जगहों पर अप्लाई करने के बाद उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता है. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक जॉब सीकर ने नौकरी तलाशने का ऐसा तरीका बताया है कि जिसमें उन्होंने किसी भी जॉब लिस्टिंग पर आवेदन नहीं किया.

उनका दावा है कि इस तरीके से उन्हें साल 2026 में चार जॉब ऑफर मिले. इन ऑफर्स का औसत सालाना पैकेज करीब 19 लाख रुपये था. इनमें एक ऑफर Y Combinator से जुड़ी कंपनी से भी मिला. इसे लेकर अब उन्होंने यह प्लानिंग शेयर की है. उनका कहना है कि उन्होंने जॉब पोर्टल पर आवेदन करने के बजाय उन कंपनियों की पहचान की, जहां हायरिंग चल रही थी. इसके बाद उन्होंने सीधे रिक्रूटर्स और कंपनियों से जुड़े लोगों से संपर्क किया.

इस सिंपल तरीके से मिली नौकरी 

जॉब सीकर ने नौकरी पाने के दो तरीके बताए हैं. पहला तरीका LinkedIn पर नई हायरिंग पोस्ट पर ध्यान देना है. उन्होंने सलाह दी है कि ऐसी पोस्ट खोजें, जो पिछले 24 घंटे के भीतर शेयर की गई हों और उसपर 100 से कम लाइक्स हों. उनका मानना है कि ऐसी पोस्ट पर जल्दी प्रतिक्रिया देने से रिक्रूटर तक पहुंचने का मौका बढ़ सकता है.

उन्होंने कहा कि पोस्ट डालने वाले व्यक्ति का ईमेल एड्रेस खोजें और सीधे उन्हें मेल करें. यह ईमेल पांच लाइनों से ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे बताया कि सिर्फ डायरेक्ट मैसेज या पोस्ट में दिए गए आवेदन फॉर्म पर निर्भर रहने के बजाय रिक्रूटर से सीधे संपर्क करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

नई फंडिंग पाने वाले स्टार्टअप पर रखें नजर

दूसरा तरीका उन स्टार्टअप्स पर नजर रखना है, जिन्हें हाल ही में सीड फंडिंग मिली है. जॉब सीकर के मुताबिक, शुरुआती फंडिंग मिलने के बाद स्टार्टअप अक्सर अपनी टीम बढ़ाने की तैयारी करते हैं. ऐसे में लोगों को वहां पर नौकरी का मौका मिल सकता है. उन्होंने सलाह दी कि उम्मीदवार पहले कंपनी के काम और बिजनेस को समझें. इसके बाद देखें कि उनकी स्किल्स कंपनी के किस काम आ सकती हैं. फिर कंपनी के तीन लोगों को संपर्क के लिए चुनें, जिनमें फाउंडर भी शामिल हो सकते हैं.इसके बाद इन लोगों के ईमेल एड्रेस खोजकर उन्हें छोटे और सीधे मैसेज भेजने चाहिए.

.

रोज भेजे 20 ईमेल 

इस रणनीति में लगातार कोशिश करना भी जरूरी है. जॉब सीकर ने रोजाना करीब 20 ईमेल भेजने की सलाह भी दी है. लेकिन ईमेल बहुत लंबा नहीं बल्कि छोटा और सहज होना चाहिए. उसमें उम्मीदवार को अपनी स्किल्स और कंपनी के लिए अपनी उपयोगिता साफ तौर पर बतानी चाहिए. उन्होंने ईमेल लिखने के लिए पूरी तरह AI पर निर्भर रहने से भी बचने की सलाह दी. उनके मुताबिक, खुद लिखा गया छोटा और सामान्य भाषा वाला मैसेज ज्यादा व्यक्तिगत लगता है. हालांकि, उन्होंने Claude जैसे AI टूल की मदद से नई हायरिंग पोस्ट और फंडिंग से जुड़ी खबरें खोजने का सुझाव दिया.

.

दूसरे हफ्ते तक मिल सकते हैं इंटरव्यू कॉल

जॉब सीकर ने पोस्ट में बताया कि अगर उम्मीदवार इस तरीके को लगातार अपनाते हैं, तो दूसरे हफ्ते तक इंटरव्यू के लिए कॉल आने शुरू हो सकते हैं.उन्होंने नौकरी तलाशने की इस प्रक्रिया को टाइमिंग और लगातार कोशिश का गेम बताया. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि सिर्फ ईमेल भेजने से नौकरी नहीं मिलती. उम्मीदवार के पास उस पद के लिए जरूरी स्किल्स और अनुभव होना चाहिए. सीधे संपर्क करने का तरीका आपकी प्रोफाइल को रिक्रूटर तक पहुंचा सकता है, लेकिन नौकरी की गारंटी नहीं देता.

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इस तरीके को नौकरी तलाशने की अच्छी रणनीति बताया, जबकि कुछ ने पोस्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए. एक यूजर ने आशंका जताई कि यह पोस्ट किसी बिजनेस को प्रमोट करने के लिए हो सकती है. इस पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने जवाब दिया कि वह अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, लेकिन उनका अनुभव वास्तविक है.एक अन्य यूजर ने नौकरी पाने के लिए इतनी मेहनत करने और बाद में काम के दबाव का सामना करने को लेकर टिप्पणी की. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *