दक्षिणी ईरान में गूंजे धमाके, अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर किए हमले – us military strikes iran war military targets central command ntc amkr


अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर ताबड़तो़ड हमले किए हैं. ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक दक्षिणी ईरान के सिरिक में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. इससे पहले भी अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों और द्वीपों को निशाना बनाया है.

इस बीच, सेंटकॉम (यू.एस. सेंट्रल कमांड) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए हमलों की जानकारी दी है. सेंटकॉम ने लिखा है कि कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर और हमले शुरू किए.

सेंटकॉम ने बताया जलक्षेत्र से गुजरने वाले आम नाविकों और कमर्शियल जहाजों को डराने की ईरान की ताकत को कमजोर करने के लिए यह मिशन आगे भी जारी रहेगा.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *