कर्नाटक में नंदिनी दही खरीदने वाले लोगों को राहत मिली है. कर्नाटक के को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटड (KMF) ने नंदिनी दही की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती करने का ऐलान किया है. दही के नए दाम 29 नवंबर से लागू होंगे.
KMF की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, अब नंदिनी दही के 500 ग्राम और 1 किलो वाले पैकेट पहले के मुकाबले सस्ते मिलेंगे. 500 ग्राम दही का पैकेट जो पहले 34 रुपये में मिलता था, अब वह 33 रुपये में मिलेगा. वहीं, 1 किलो वाला पैकेट अब 68 की जगह 66 रुपये में मिलेगा. इसमें दो रुपये की कटौती की गई है.
राज्य के दुग्ध उत्पादकों की मांग पर एक नवंबर 2026 से नंदिनी दूध और दही की कीमतों में बदलाव किया गया था. इसके बाद उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटड (KMF) को दही की कीमत 2 रुपये प्रति किलो कम करने का निर्देश दिया. सरकार के इसी निर्देश के बाद दही की कीमतों में कटौती की गई है.
नंदिनी ब्रांड कर्नाटक में दूध और डेयरी उत्पादों के लिए जाना जाता है. कंपनी का कहना है कि उसके उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वह आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीक, नियमित जांच और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करता है.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक से अहमदाबाद जा रहे 10 ट्रकों में मिली 13 करोड़ की सुपारी, GST विभाग खंगालेगा दस्तावेज
1 नवंबर से बढ़ाए थे नंदिनी दूध-दही के दाम
डेयरी किसानों की मांग और उत्पादन लागत में बढ़त का हवाला देते हुए नंदिनी ब्रांड ने दही के दाम बढ़ाए थे. दही के दाम 14 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे. लेकिन अब इसे दो रुपये कम कर दिया गया है.
—- समाप्त —-
