‘बढ़िया बात बोली भइया’ परेश रावल की ‘मालामाल’ पोस्ट पर, बोले राजपाल यादव – rajpal yadav witty reply paresh rawal malamaal weekly 2 maa laxmi tweet elvish yadav tmovb


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-कॉमेडियन परेश रावल और राजपाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है. असल में हुआ ये कि परेश रावल ने एक ट्वीट किया, जिस पर सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. अब राजपाल यादव ने परेश रावल की पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया कि हर किसी नजरें वहीं टिक गईं.

राजपाल ने किया रिएक्ट
परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने माता लक्ष्मी की चंचलता और पैसे के सही इस्तेमाल पर बात की. उन्होंने लिखा, माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नहीं टिकतीं. उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है कि सिर्फ ‘मालामाल’ होना काफी नहीं है. थोड़ी बुद्धि और विवेक भी जरूरी है, वरना पैसा आते ही इंसान, पैसा संभालने के बजाय, खुद ही उल्लू बन जाता है.

परेश रावल का ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और कई सेलेब्रिटीज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. परेश रावल के इसी ट्वीट पर राजपाल यादव ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ये तो बढ़िया बात है, मालामाल होना जीवन में जरूरी है. राजपाल का ये टोन और अंदाज फैंस को खूब पसंद आया, क्योंकि उनकी और परेश रावल की जोड़ी बॉलीवुड में हमेशा से कॉमेडी का तड़का लगाती रही है. 

राजपाल से पहले एल्विश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिल्कुल सही. माता लक्ष्मी चंचल हैं, इसलिए पैसा आते ही उसे संभालना भी सीखना चाहिए.वरना आज आदमी बोलेगा मैं करोड़पति हूं और कल बैंक बैलेंस देखकर खुद बोलेगा. हे लक्ष्मी माता, आप आई थीं या बस दर्शन देकर चली गईं?

इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं कि क्या ‘मालामाल वीकली’ फिल्म का सीक्वल बनने वाला है? दरअसल, 2006 में रिलीज हुई ‘मालामाल वीकली’ में परेश रावल, राजपाल यादव, रितेश देशमुख और शिल्पा शिरोडकर मुख्य भूमिका में थे. अब जब इन सभी एक्टर्स ने परेश रावल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है, तो फैंस मान रहे हैं कि ये फिल्म के सीक्वल का संकेत हो सकता है. 

 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *