Headlines

‘बस आधे घंटे मेरे साथ रहो…’, विराट कोहली ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज, सामने आया अनोखा टैलेंट – IND vs WI ODI Series Virat Kohli Makes Surprising Revelation About His Hidden Talent Aksp


वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक बार फिर विराट कोहली अपना जलवा बिखेरने को बरकरार हैं. विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए हमेशा की तरह बड़ी तादाद में फैन्स स्टेडियम पहुंचे हैं.

लेकिन मैच के बीच विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली का एक ऐसा रूप सामने आया है, जिसे जानकर फैन्स भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे. 

हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद के साथ एक मजेदार इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपने एक छुपे हुए टैलेंट का खुलासा किया. हालांकि, विराट कोहली ने अपना यह टैलेंट बहुत पहले एक बार कपिल शर्मा के शो में भी दिखा चुके हैं.  

क्या है कोहली का राज?

जब विराट से पूछा गया कि क्या आज भी ड्रेसिंग रूम में उनका वही मस्तीखोर अंदाज बरकरार है तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में इसका जवाब दिया. विराट ने हंसते हुए बताया कि वो किसी भी इंसान के साथ सिर्फ 30 मिनट बिता लें तो वे उसकी हूबहू नकल उतार सकते हैं.

उन्होंने यह भी मजेदार खुलासा किया कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन उनकी इस मिमिक्री का शिकार होने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं. विराट का मानना है कि मैदान के बाहर का यह हल्का-फुल्का माहौल ड्रेसिंग रूम की जान होता है.

सीनियर होने की जिम्मेदारी के साथ करते हैं मस्ती

मैदान पर जितने सख्त विराट दिखते हैं, ड्रेसिंग रूम के अंदर उनका अंदाज उतना ही कूल और याराना है. उन्होंने बताया कि टीम में कई युवा खिलाड़ी आते हैं, जो शुरू में थोड़ा झिझकते हैं. ऐसे में उनके साथ मजाक-मस्ती करना और माहौल को हल्का रखना उनकी जिम्मेदारी बन जाता है ताकि नए खिलाड़ी सहज महसूस कर सकें.

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि मस्ती का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि खेल के प्रति गंभीरता कम हो जाए. विराट ने कहा कि जिम्मेदारी निभाना और माहौल हल्का रखना जरूरी है, लेकिन जब बात मैदान की आती है तो हमारी प्रोफेशनलिज्म हमेशा 100% पर होती है.

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *