Headlines

बारिश में ये जुगाड़ वायरल… स्कूटी में छोटा सा पाइप क्यों लगवा रहे हैं लोग? – why people attach pipe to scooter silencer during monsoon mumbai viral hack tstsd


मानसून ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है और दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की गलियों में पानी भरने लगा है. इन पानी से भरी सड़कों पर कुछ स्कूटी और बाइक में एक अजीब जुगाड़ के साथ फर्राटे भरते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्कूटी और बाइक की साइलेंसर में एक पाइप लगा हुआ दिखाई दे रहा है.

यह जुगाड़ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में समझते हैं कि आखिर लोग अपने स्कूटी और बाकइक की साइलेंस में ये छोटा सा पाइप क्यों लगवा रहे हैं. क्योंकि, मुंबई में जहां बारिश की वजह से पूरा शहर पानी में डूबा हुआ है. लोग स्कूटी में ऐसे पाइप लगाकर घूम रहे हैं. 

इन दिनों मानसून आने के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है. दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भी खूब बादल बरसे हैं. दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के कई इलाकों में तो काफी पानी भर गया है.  ऐसे में बाइक और स्कूटी से चलने वाले लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी होने लगी है. सड़कों पर थोड़ी सी भी वाटरलॉगिंग इन छोटी गाड़ियों को खराब कर दे रहे हैं.

क्योंकि इनके साइलेंसर काफी नीचे होते हैं. इस वजह से सड़क व गलियों में जमा पानी साइलेंसर के अंदर चला जाता है और गाड़ी भरी बारिश में बीच सड़क पर खड़ी हो जाती है. 

इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर मुंबई जैसे शहर में जहां मानसून में वाटर लॉगिंग की समस्या काफी ज्यादा है. वहां तो कई गलियों में घर से बाहर निकलते ही स्कूटी व बाइक आधी डूब जाती है. ऐसे में स्कूटी के साइलेंसर में पानी जाने से बचने के लिए लोगों ने ये जुगाड़ निकाला है. साइलेंसर में एक छोटी सी पाइप लगाकर उसे ऊपर की ओर कर देते हैं. इस वजह से जब स्कूटी का साइलेंसर डूब जाता तो अंदर पानी नहीं जा पाता है और गाड़ी चलती रहती है. 

यही वजह है कि इन दिनों मानसून में लोग साइलेंसर में पाइप लगाकर चल रहे हैं. क्योंकि, इससे धुआं निकलने में कोई परेशानी नहीं होती है और बारिश का पानी भी अंदर नहीं जा पता है. इस जुगाड़ को लोग जीनियस ब्रेन बता रहे हैं. 

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *