मुंबई के पोर्ट पर क्रेन और जहाज की टक्कर, कार्गो उतारते वक्त लगी आग – mumbai port crane ship fire two injured cargo ship barbados flag ntc mnrd smsr


मुंबई के BPS पोर्ट पर 30 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे कार्गो उतारने के दौरान हादसा हो गया. बारबाडोस के झंडे वाले ‘वियना’ जहाज से 140 मीट्रिक टन कार्गो उतारा जा रहा था. इस काम में बरकत कंपनी की दो क्रेन इस्तेमाल की जा रही थीं.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार्गो उठाने के दौरान एक क्रेन से जुड़े स्लिंग का संतुलन बिगड़ गया और वह निकल गया. इसके बाद पूरा वजन दूसरी क्रेन पर चला गया. वजन पड़ने से दूसरी क्रेन जमीन से उठ गई और उसका फ्रंट टेलिस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया.

यह भी पढ़ें: मिस्र के कार्गो शिप पर हूती विद्रोहियों का अटैक, तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक की मौत

टक्कर के दौरान हुए घर्षण की वजह से क्रेन में आग लग गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद मुंबई पोर्ट फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया.

इस हादसे में बरकत कंपनी के दो ऑपरेटर घायल हुए हैं. इनकी पहचान क्रेन ऑपरेटर रंजीत सिंह और निशांत सिंह के तौर पर हुई है. दोनों को इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में नया संकट! ओमान के पास कार्गो जहाज पर ‘अज्ञात’ प्रोजेक्टाइल से हमला

मुंबई पुलिस के मुताबिक, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों और कार्गो उतारने के दौरान हुई पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *