मुंबई: विलेपार्ले में बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी आग, ढाई साल के मासूम और मेड की मौत – mumbai vileparle shanta bhavan Fire incident dead and rescued ntc ntyv


मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम स्थित ‘शांता भुवन’ नामक बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटों और धुएं के कारण अफरातफरी मच गई.

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने छत पर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी थी, वहां से 4 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ढाई साल के मासूम अबीर और 23 वर्षीय मेड अंकिता को मृत घोषित कर दिया.

नानावती अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुग्धा के अनुसार, अस्पताल में कुल 6 झुलसे लोगों को लाया गया था. इनमें से दो लोगों अबीर और अंकिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में झुलसे चार अन्य लोगों पार्थ (32 वर्ष), हिरेन (64 वर्ष), यशस्वी और अभिषेक की हालत स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

दमकल विभाग की गाड़ियों और फायर फाइटर्स ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:25 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इमारत की छत पर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई गई.

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. घटना की विस्तृत तकनीकी जांच स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *