‘मेरी कभी पॉजिटिव कवरेज नहीं करते, नेगेटिव ही दिखाते हैं…’, मीडिया बॉयकॉट पर बोले ट्रंप – donald trump reacts on media boycott claims never shows positive coverage ntc drmt


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में बैन कर दिया है. उनके इस फैसले पर कई दूसरे अमेरिकी मीडिया संस्थानों के भी व्हाइट हाउस कवरेज का बॉयकॉट करने की खबरें सामने आईं. अब इसपर ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है. 

ट्रंप ने मीडिया के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी सकारात्मक काम दिखाने की भी होती है, लेकिन उन्हें हमेशा नेगेटिव कवरेज ही मिलती है.

मीडिया बॉयकॉट के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘ये दिलचस्प है क्योंकि उन्होंने कहा था कि वो मेरा बॉयकॉट करने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी मेरा बॉयकॉट नहीं किया. इसलिए मुझे इसकी कोई फिक्र नहीं थी.’

‘मैंने 8 युद्धों का निपटारा किया…’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘मैं ये सब सिर्फ इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि प्रेस की भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं. जैसा कि आप जानते हैं, मैंने चुनाव में भारी जीत हासिल की है. मैंने कई बड़े काम किए हैं. मैंने 8 युद्धों का निपटारा किया है और हमारे देश के इतिहास में सबसे बेहतरीन आर्थिक आंकड़े दर्ज किए गए हैं.’

ट्रंप ने कहा, ‘हमारे पास 21 ट्रिलियन डॉलर आ रहे हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. हमने जो काम किया है, वो किसी ने नहीं किया, लेकिन मुझे कभी कोई पॉजिटिव कवरेज नहीं मिलती, हमेशा नेगेटिव ही दिखाया जाता है.’

ईरान युद्ध और परमाणु हथियार पर टिप्पणी

इस दौरान ट्रंप ने युद्ध और अंतरराष्ट्रीय हालातों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘युद्ध के मामले में भी हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. वो (ईरान) परमाणु हथियार हासिल नहीं करने जा रहे हैं. वो अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे हैं. असल में, मेरी आज भी इस मुद्दे पर अहम बैठकें हैं. वो काफी खराब स्थिति में हैं.’

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने भी दी राय

दूसरी ओर, जब न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी से पूछा गया कि क्या उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात के दौरान मीडिया आउटलेट्स को बैन करने के मुद्दे पर चर्चा की, तो उन्होंने अलग रुख दिखाया.

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में ट्रंप ने CNN को किया बैन तो प्रमुख अमेरिकी चैनलों ने राष्ट्रपति को किया ‘बायकॉट’

मेयर ममदानी ने कहा, ‘मैंने राष्ट्रपति से कहा कि हम प्रेस के सभी सदस्यों को यहां अपने लॉन में जगह देने जा रहे हैं. ये एक ऐसी चीज है जिस पर मैं विश्वास करता हूं. मेरी नजर में राय या आलोचना चाहे जो भी हो, हमें हर किसी के साथ संवाद करना चाहिए.’

इस बीच, व्हाइट हाउस ने ऑफिशियली ‘ट्रंप टीवी’ लॉन्च कर दिया है. ये एक डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क है जो एडमिनिस्ट्रेशन कंटेंट को 24/7 स्ट्रीम करेगा.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *