यूक्रेन ने ईरानी जहाज पर किया हमला, अराघची बोले- मुफ्तखोर जेलेंस्की को कड़ा जवाब देंगे – ukraine attack iranian ship caspian sea araghchi threatens zelensky retaliation ntc drmt


कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हुए हमले ने एक बार फिर जंग की आग धधका दी है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर सीधे आरोप लगाए हैं. अराघची ने यूक्रेनी हमले में एक ईरानी नाविक की मौत का दावा किया है और इसका सख्त अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जेलेंस्की ने एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला किया है, जिसमें एक नाविक मारा गया. ये इजरायल के इशारे पर यूरोप को अपनी जंग में घसीटने के लिए किया गया संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन है.’

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को जुर्म करार देते हुए कहा कि उसके पास संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत आत्मरक्षा का पूरा हक है.

अराघची ने जेलेंस्की को बताया ‘मुफ्तखोर’

अराघची ने आगे जेलेंस्की को ‘मुफ्तखोर’ बताते हुए धमकी दी और कहा,  ‘EU के हाई रेप कैलास और FM लावरोव के साथ बातचीत में, ये साफ हो गया कि कीव में मुफ्तखोर ने जो किया, उसका जवाब बिना जवाब के नहीं छोड़ा जा सकता.’

जेलेंस्की का दावा: रूस कर रहा ईरान की सैटेलाइट से मदद

दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस और ईरान के संबंधों को लेकर कई आरोप लगाए हैं. जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपने सैटेलाइट का इस्तेमाल करके मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और खाड़ी देशों की निगरानी कर रहा है और ये डेटा ईरान को भेज रहा है.

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर लिखा, ’19 और 20 जुलाई को ही रूसी सैटेलाइट्स ने बहरीन, जोर्डन और कुवैत स्थित चार एयरबेस की निगरानी की. रूस की इस निगरानी और ईरान के हमलों के बीच सीधा संबंध है. बुराई हमेशा फैलने का रास्ता खोजती है और रूस को रोकना बेहद जरूरी है.’

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान में हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प

यूक्रेन का कहना है कि उसने कैस्पियन सागर में उन जहाजों को निशाना बनाया था, जिनका इस्तेमाल रूस और ईरान के बीच हथियारों की आवाजाही के लिए किया जा रहा था.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *