रणबीर की रामायण चीन में नए टाइटल के साथ होगी रिलीज, सालों बाद टूटेगा दंगल का रिकॉर्ड? – ranbir kapoor ramayana china release new title dangal worldwide collection record tmovj


साल 2026 की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म रामायण है, जिसे 4000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. वर्ल्ड क्लास वीएफएक्स- दमदार कास्टिंग के दम पर बनी ये रामायण ग्लोबल स्टेज पर इंडिया को रीप्रेजेंट करने वाली है. इसे सोनी पिक्चर्स दुनिया के हर कोने में डिस्ट्रीब्यूट करेगी. चीन में भी रामायण को दिखाया जाएगा, जो एक बहुत बड़ा स्टेप होने वाला है. 

चीन में क्यों अलग नाम?

रामायण फिल्म का चीन में रिलीज होना एक काफी बड़ी बात मानी जा रही है. बरसों से चीन फिल्ममेकर्स के लिए एक ऐसा मार्केट रहा है, जहां अगर कोई फिल्म चल जाए तो 1000 करोड़ रुपये की कमाई कहीं नहीं गई. इतने बड़े बजट में बनी रामायण के भी अब चीन में लगने की चर्चा है, ऐसे में मेकर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे वहां की ऑडियंस के मुताबिक मार्केट किया जाए. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, चीन में रिलीज करने के लिए रामायण फिल्म का टाइटल बदला गया है.

इसे रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस के नाम से रिलीज किया जाएगा. हालांकि अभी ये महज अटकलें हैं क्योंकि मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है. रामायण की चर्चा वर्ल्डवाइड हो, उसके हिसाब से इसका इंग्लिश ट्रेलर लॉन्च किया गया था जिसे विदेशी लोगों ने बड़ा पसंद किया. ट्रेलर में उड़ते हुए हाथी और रावण बने यश को देखकर वो हैरान थे. अब देखना है कि चीन के लोग रामायण के लिए कितने एक्साइटेड होते हैं. 

चीन में रामायण को मिलेगी जीत?

चीन वैसे इंडियन सिनेमा के लिए एक आसान मार्केट नहीं रही है. आज तक वहां चुनिंदा फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें से महज आमिर खान की दंगल को बड़ी सफलता मिली. वहां की सरकार ने फिल्म को काफी सपोर्ट किया था. उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि वो कुश्ती पर आधारित इस फिल्म को जरूर देखें. दिलचस्प बात ये है कि उस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी थे, जिनकी फिल्म ने चीन में 1100 करोड़ रुपये कमाए थे और भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनी थी.

अब डायरेक्टर के पास ऐसा करने का एक और मौका है. रामायण की कहानी हर किसी को कुछ ना कुछ सिखाने का काम करती है. उम्मीद है कि चीन के लोग उसे देखने वैसे ही पहुंचेंगे जैसा वो दंगल के समय आए. बात करें रामायण फिल्म की, तो वर्ल्डवाइड ये 6 नवंबर को रिलीज होगी. वहीं इंडिया में इसे दो दिन बाद यानी 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, तो साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *