Headlines

रूस का यूक्रेन पर भीषण अटैक, दागे 500 ड्रोन… 9 की मौत, ज़ेलेंस्की बोले-अर्थव्यवस्था तबाह करना चाहता है मॉस्को – russian military airstrikes ukraine civilian casualties infrastructure damage ntc ntyv


रूसी सेना ने शनिवार को यूक्रेन के कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है.

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने शनिवार तड़के से यूक्रेनी ठिकानों पर लगभग 500 ड्रोन दागे हैं. रूस युद्ध के मोर्चे से ध्यान हटाकर अर्थव्यवस्था पर हमले कर रहा है, ताकि युद्धकालीन परिस्थितियों में लोगों की मदद करने वाले हर ठिकाने को नष्ट किया जा सके.

क्रामाटोर्स्क में निजी कारों पर हमला

यूक्रेन के प्रमुख फ्रंटलाइन शहर क्रामाटोर्स्क की नगर परिषद ने बताया कि रूसी बलों ने आम नागरिकों की निजी कारों को निशाना बनाया. 90 मिनट के अंदर हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

परिषद ने स्पष्ट किया कि ये कोई सैन्य ठिकाने नहीं थे, बल्कि आम नागरिक अपनी निजी कारों में अपने सामान्य कामकाज के लिए जा रहे थे.

कीव के पश्चिम में स्थित झिटोमिर क्षेत्र के गवर्नर विटाली बुनेचको ने बताया कि ज़्वियाहेल शहर में एक किराने की दुकान पर हुए रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई. बुनेचको ने पुष्टि की कि इस दौरान दो पेट्रोल पंपों और एक अज्ञात विदेशी निवेश वाले उद्यम को भी निशाना बनाया गया.

क्रिवी रिह में भी तबाही

इसके अलावा जापोरिज्जिया क्षेत्र के गवर्नर इवान फेडोरोव के अनुसार हमलों में दो लोगों की मौत हुई और 11 लोग घायल हुए.वहीं, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह में सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र ने बताया कि रातभर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में दो लोगों की जान चली गई.

उधर, रूसी सेना ने दावा किया कि उसने जापोरिज्जिया में जापोरिज्स्तल स्टील निर्माता, नीप्रो में इंटरपाइप स्टील और क्रिवी रिह में कई संयंत्रों को निशाना बनाया.

मोल्दोवा का एयरस्पेस बंद

ब्लैक शी (काला सागर) के बंदरगाह शहर ओडेसा में क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह कीपर ने बताया कि रात से लेकर शनिवार शाम तक चले हमलों में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं. दूसरी ओर मॉस्को नियंत्रण वाले पूर्वी डोनेट्स्क में यूक्रेनी ड्रोन हमलों से तीन मौतों की बात कही गई. सीमा के पास ड्रोन दिखने पर मोल्दोवा ने लगभग एक घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र और सात सीमा चौकियां बंद कर दीं.

रूस के प्लांट पर यूक्रेनी पलटवार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने ओडेसा बंदरगाह पर सैन्य सामान ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज और चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर दो जहाजों पर हमले किए. पलटवार में यूक्रेनी सेना ने समारा क्षेत्र के तोग्लियात्ती में रूस के सबसे बड़े सिंथेटिक रबर उत्पादक तोग्लियात्तीकाउचुक प्लांट पर हमला कर आग लगा दी.

स्थानीय मेयर इल्या सुखिख ने बताया कि तोग्लियात्ती में कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और एक व्यक्ति घायल हुआ.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *