लेबनान में इजरायली हमलों से तबाही! नबातीह में 16 लोगों की मौत, कई लापता – israel airstrikes south lebanon nabatieh deaths missing mdsb ntc


इजरायल और लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है. दक्षिणी लेबनान के नबातीह जिले में इजरायली हवाई हमलों और तोपखाने की भारी गोलाबारी में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल या लापता बताए जा रहे हैं. 

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के नबातीह जिले में इजरायली हवाई हमलों और तोपखाने की गोलाबारी में करीब 16 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल या लापता हैं.

एजेंसी ने रात भर चली इस बमबारी को इलाके पर हुए सबसे भीषण इजरायली हमलों में से एक बताया है, जिसमें आधी रात के बाद कई घरों को निशाना बनाया गया.

कहां-कहां हुआ हमला?

NNA ने बताया कि नबातीह शहर के साथ-साथ कफर जौज और आस-पास के कई कस्बों, जिनमें कफर रेमन और जेबदीन शामिल हैं. इन इलाकों में इजरायली तोपखाने से गोलाबारी की जानकारी मिली. इसके बाद हवाई हमलों की कई लहरों ने कफर तिबनित और रेहान हाइट्स को भी निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें: युद्ध की तबाही झेल रहे ईरान-लेबनान की मदद करेगा चीन, मानवीय सहायता भेजने का किया ऐलान

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नबातिह और हारौफ में करीब आठ लोग मारे गए. अल-शर्किया और डुइर के बीच एक घर पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कफर सिर शहर में हुए हमले में तीन लोग मारे गए.

डुइर म्युनिसिपैलिटी बिल्डिंग के पास एक मोटरसाइकिल पर हुए इजरायली ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *