शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 200 अंक गिरा… स्‍मॉल-मिडकैप में तबाही! – Stock Market Crash Sensex Nifty Fall Midcap Small Cap down tutd


एआई रेगुलेशन को लेकर अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिस कारण वहां 270 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ है. वहीं साउथ कोरिया के मार्केट में भी भारी गिरावट आई है, जहां कोस्‍पी में लोअर सर्किट भी लगा और यहां पर 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी भी पड़ी. 

हालांकि, इन बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार में उतना नहीं पड़ा है. निफ्टी 100 अंक टूटकर 24,443 पर आ गया है. वहीं सेंसेक्‍स 289.46 अंक या 0.36% गिरकर 79,020.55 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी 300 अंकों की गिरावट आई है. 

आईटी और टेलीकॉम को छोड़कर सभी सेक्‍टर में गिरावट आई है. सबसे ज्‍यादा गिरावट ऑटो और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल वाले सेक्‍टर में र्आई है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में 10 शेयरों में मामूली तेजी है और 20 शेयरों में गिरावट आई है. सबसे ज्‍यादा पॉवरग्रिड और बीईएल के शेयरों में आई है. 

वहीं मिडकैप और स्‍मॉलकैप में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बीएसई 250 स्‍मॉलकैप 1.50 फीसदी की गिरावट आई है और मिडकैप 200 अंक या 1.20% टूटकर कारोबार कर रहा है. 

क्‍यों गिरा भारतीय शेयर बाजार? 

  • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का असर अमेरिकी एआई कंपनियों में आई भारी गिरावट है. हालांकि, ज्‍यादा एक्‍सपोजर नहीं होने के कारण भारतीय बजाार में इसका असर नहीं हुआ है. 
  • कच्‍चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 2 फीसदी चढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.
  • स्‍मॉलकैप और मिडकैप में भारी बिकवाली आई है, जिस कारण मार्केट में दबाव बना है. खासकर डेटा सेंटर और एआई संबंधित कंपनियों के शेयर ज्‍यादा प्रभावित दिख रहे हैं. 

97 शेयरों में लोअर सर्किट
बीएसई पर कुल 3,515 शेयरों में से 1,137 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2,193 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. 185 शेयर अनचेंज रहे हैं. वहीं 47 शेयर 52 सप्‍ताह के ऊपरी स्‍तर पर हैं और 43 शेयर 52 वीक के निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, 79 शेयरों में अपर सर्किट और 97 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *