सऊदी की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों का हमला, 2 भारतीय समेत 11 लोग जख्मी – Houthi attack in Saudi Arabia capital Riyadh two Indians among 11 injured ntc rmxk


सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले थम नहीं रहे हैं. हूती लगातार सऊदी के उन इलाकों को अपना निशाना बना रहे हैं, जो कभी देश की पहचान हुआ करते थे. ताजा कड़ी में हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को अपना निशाना बनाया. 

मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद के एक टावर को निशाना बनाया. इस हमले में दो भारतीय समेत  11 लोग घायल हो गए.

सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित एक टावर पर हूतियों ने अटैक किया. इस हमले में 11 लोग जख्मी हो गए. इनमें दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं.

संबंधित अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. इस बीच, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करने की अपील की है.

बता दें कि हूती विद्रोही इससे पहले भी रियाद पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा कर चुके हैं. हूती बार-बार रियाद और सऊदी के अन्य शहरों को निशाना बनाते रहे हैं.

इससे पहले सऊदी ने भी इन हमलों के जवाब में यमन में हूतियों के ठिकानों पर हमला किया था. कुछ दिनों पहले ही सऊदी ने यमन के ताइज प्रांत में दो हवाई हमले किए थे.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *