‘सिर पर तवा मारा, बॉडी घर में पड़ी है’, दिल्ली में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति – delhi husband arrested kills wife dispute baba haridas nagar police it company ntc bktw


देश की राजधानी दिल्ली से मामूली बात पर हुए विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद पति खुद थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष को घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ ही सरेंडर कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई की सुबह एक व्यक्ति बाबा हरिदास नगर थाने पहुंचे. वह सीधे ड्यूटी ऑफिसर के पास गया और बोला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. उसने यह भी बताया कि बॉडी घर पर ही पड़ी है. ड्यूटी ऑफिसर ने तुरंत इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी. उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस उसी के बताए पते पर पहुंची.

पुलिस जब घर के अंदर पहुंची, खून से लथपथ महिला का शव पड़ा मिला. शव के पास ही तवा भी था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति का नाम दिनेश पटेल बताया जाता है. दिनेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी से उसका झगड़ा हो गया था. उसने गुस्से में किचन में रखे तवे से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया.

यह भी पढ़ें: UP: मजदूरी विवाद में मकान मालिक की हत्या, राजमिस्त्री और उसके साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला

दिनेश ने कहा कि इससे पत्नी का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दिनेश के मुताबिक वह आईटी कंपनी में काम करता है और पिछले तीन महीने से बेरोजगार चल रहा था. उसे सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है. उसकी शादी 21 साल पहले 2005 में सरिता के साथ हुई थी. उसके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में महिला की हत्या… पति ने एक्साइड बैट्री से पीट-पीटकर मारा, फिर खुद भी दे दी जान

दिनेश के मुताबिक उसकी पत्नी सरिता के माता-पिता भी उसके घर के पास ही शिफ्ट हो गए थे. इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होने लगे. रविवार की सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ और वह गुस्से में आपा खो बैठा. उसने किचेन में रखे तवे से सरिता पर हमला कर दिया. सरिता को सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *