सिल्वरस्टोन रेसिंग ट्रैक पर CM विजय और तृषा कृष्णन! अजित कुमार का बढ़ाया हौसला – CM Vijay and Trisha Krishnan Silverstone racing track Cheered on Ajith Kumar tmovg


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तमिलनाडु के CM और एक्टर विजय को सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पर एक्टर अजित कुमार की ओर दौड़ते और उन्हें गले लगाते हुए देखा गया. यूके में मिशेलिन ले मैन्स कप के सिल्वरस्टोन राउंड से पहले अजित ने खुद विजय का स्वागत किया.

सिल्वरस्टोन वीकेंड ने तब भी लोगों का ध्यान खींचा जब एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार और तृषा कृष्णन ने लंदन से अपडेट शेयर किए, क्योंकि अजित अपनी रेसिंग के लिए तैयारी कर रहे थे.

सर्किट से आई तस्वीरों और वीडियो में अजित को विजय के आने पर उनका स्वागत करते हुए दिखाया गया, जिसमें एक क्लिप में विजय को उनकी ओर दौड़ते और गले लगाते हुए देखा गया. यह पल जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गया.

राधिका और तृषा ने बढ़ाई चर्चा
राधिका सरथकुमार ने लंदन से तृषा के साथ एक सेल्फी शेयर की और रेस से पहले अजित को शुभकामनाएं दीं. दोनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए शहर में हैं. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यहां लंदन में खूबसूरत तृषा से मुलाकात हुई! हमारे अपने ‘थाला’ अजित कुमार को इस वीकेंड ट्रैक पर उतरने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

उन्होंने सिल्वरस्टोन सर्किट पर अजित के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो भी पोस्ट किया और लिखा, “#ajithkumar #ajithkumarracing #silverstonecircuit #london अजित को जुनून, समर्पण और फोकस के साथ आगे बढ़ते देखना, एक अचीवर होना और हमेशा की तरह विनम्र और हैंडसम बने रहना – एक बड़ी प्रेरणा है.’

अजित को वेन्यू पर फैंस के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया. एक वीडियो में, जब वह अपनी कार से बाहर निकले, तो उन्होंने उत्साहित फैंस से चिल्लाने के लिए मना किया और हाथ के इशारों से भीड़ को आवाज कम करने का इशारा दिया. इसके अलावा तृषा को भी सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पर  देखा गया. जहां से उनका वीडियो वायरल है. 
 

दोनों की मुलाकात क्यों खास?
अजित, जो अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ मोटरस्पोर्ट में भी हिस्सा लेते रहे हैं. अपनी रेसिंग कमिटमेंट्स के तहत सिल्वरस्टोन राउंड में हिस्सा लेंगे. वह फ्रेंच ड्राइवर रोमेन वोज़्नियाक के साथ ‘अजित रेडएंट बाय विराज’ के लिए LMP3 प्रो/एम कैटेगरी में रेस करेंगे. ग्रिड पर एक ऑल-इंडियन जोड़ी भी होगी, जिसमें पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन और आदित्य पटेल LMP3 क्लास में ‘अजित रेडएंट रेसिंग’ के लिए रेस करेंगे.

रेस के आयोजकों ने इवेंट में विजय की मौजूदगी की पुष्टि की है. एक ऑफिशियल पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इस वीकेंड सिल्वरस्टोन में एक खास मेहमान हरी झंडी दिखाएंगे! सी. जोसेफ विजय. भारतीय एक्टर और तमिलनाडु केCM विजय UK में हमारे भारतीय ड्राइवरों का हौसला बढ़ाने और 44-कार ग्रिड के सामने #SilverstoneRound की ऑफिशियल शुरुआत करने के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे.’

सिल्वरस्टोन इवेंट 2026 चैंपियनशिप का पांचवां राउंड है और यह शनिवार को रात 9:30 बजे से 11:30 बजे IST के बीच होगा.

विजय के दौरे और भारत में मोटरस्पोर्ट पर अजित
विजय के दौरे के बारे में बात करते हुए अजित ने कहा, ‘सी. जोसेफ अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सिल्वरस्टोन में हमसे मिलने आ रहे हैं. हम पिछले 34 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम कर रहे हैं, और मुझे उनके लिए बहुत खुशी है कि अब वे मुख्यमंत्री-इलेक्ट (चुने हुए मुख्यमंत्री) हैं.’

विजय और त्रिशा की चर्चा
विजय और त्रिशा ने पहली बार धरणी की 2004 की फिल्म ‘घिल्ली’ में साथ काम किया था. बाद में उन्होंने ‘तिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवि’ और ‘लियो’ में साथ काम किया और तमिल सिनेमा में एक लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए.

उनकी दोस्ती और साथ में पब्लिक में दिखने की वजह से अक्सर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं, हालांकि किसी भी एक्टर ने इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है. यह अटकलें तब और तेज हो गईं थी जब विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने शादी के 26 साल बाद तलाक की अर्जी दायर की; खबरों के मुताबिक, उन्होंने एक एक्ट्रेस के साथ विजय के कथित रिश्ते का हवाला दिया था. बाद में उन्होंने यह अर्जी वापस ले ली.

इसके बाद विजय और तृषा को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया. तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आने वाले दिन, जो तृषा का जन्मदिन भी था, उन्हें विजय के घर पर भी देखा गया था. बाद में वह तमिलनाडु के सीएम के तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं और फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी देखी गईं, जहां विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. समारोह के दौरान वह विजय के माता-पिता के बगल में बैठी थीं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *