हानिया आमिर के PAK ड्रामा की कॉपी है ‘कुबूल है’? सनाया ईरानी-मोहित सहगल के शो पर उठे सवाल – qubool hai copied from hania aamir pak show kabhi main kabhi tum allegations sanaya irani mohit sehgal tmova


टीवी की फेवरेट जोड़ी सनाया ईरानी और मोहित सहगल की नई माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘कुबूल है’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. लेकिन इस बार वजह शो की कहानी या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि उस पर लग रहे कॉपी के आरोप हैं. सोशल मीडिया पर कई दर्शक दावा कर रहे हैं कि कुकु टीवी की ये नई सीरीज पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर ड्रामा’कभी मैं कभी तुम’ से काफी मिलती-जुलती है.

शो के रिलीज होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कुछ दर्शकों का कहना है कि ये सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि इसकी पूरी फील, किरदारों की जर्नी और रिश्तों का उतार-चढ़ाव उन्हें सीधे तौर पर ‘कभी मैं कभी तुम’ की याद दिला रहा है.

क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब दर्शकों ने दोनों शोज के कई सीन्स और कहानी के अहम पहलुओं में समानता महसूस की. लोगों का दावा है कि दोनों कहानियों में रिश्तों की उलझनें, इमोशनल ड्रामा और किरदारों के बीच बढ़ती नजदीकियों का ट्रैक काफी हद तक मिलता-जुलता नजर आता है.

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ये महज इत्तेफाक है या फिर हिट कहानी से जरूरत से ज्यादा इंस्पिरेशन ली गई है.

क्यों हो रही है ‘कभी मैं कभी तुम’ से तुलना?

पाकिस्तानी ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ ने अपनी शानदार कहानी और दमदार किरदारों के दम पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. फहाद मुस्तफा और हानिया आमिर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. एक मिडिल क्लास फैमिली के बैकग्राउंड पर बेस्ड इस कहानी में रिश्तों में आने वाली मुश्किलें और भावनात्मक सफर को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया था.

अब ‘कुबूल है’ को देखने वाले कई दर्शकों का मानना है कि इसकी कहानी भी लगभग उसी ट्रैक पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. खासतौर पर लीड किरदारों के रिश्ते और उनके बीच बनने वाले भावनात्मक कनेक्शन को लेकर तुलना तेज हो गई है.

आखिर क्यों था ‘कभी मैं कभी तुम’ का इतना क्रेज?

पाकिस्तान से लेकर भारत तक इस ड्रामा ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था. इसकी सबसे बड़ी ताकत थी इसकी सादगी, इमोशनल टच और लीड कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री. यही वजह है कि जब भी किसी नए शो में इसकी झलक दिखाई देती है, दर्शक तुरंत तुलना करने लगते हैं.

मामला अब सिर्फ दो शोज की तुलना तक सीमित नहीं रहा. कई दर्शकों का मानना है कि समानताएं केवल रोमांस या फैमिली ड्रामा तक नहीं हैं, बल्कि कहानी को दिखाने के तरीके और उसका इमोशनल ट्रीटमेंट भी काफी हद तक मिलता-जुलता नजर आता है.

इसी के साथ एक बार फिर मनोरंजन की दुनिया में ओरिजिनैलिटी, क्रिएटिव क्रेडिट और अडैप्टेशन राइट्स को लेकर बहस छिड़ गई है. अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इन आरोपों पर कोई रिएक्शन देते हैं या नहीं. फिलहाल सोशल मीडिया पर ‘कुबूल है’ और ‘कभी मैं कभी तुम’ की तुलना लगातार सुर्खियां बटोर रही है.

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *