10,001mAh बैटरी वाला भारत का पहला फोन, सेल में घटी Realme P4 Power की कीमत – Realme P4 Power 5G price drop lowest Flipkart Sale discount ttecr


Flipkart सेल की शुरुआत कल से प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए शुरू होने जा रही है. 9 अक्तूबर 2026 से यह सेल सभी के लिए लाइव हो जाएगी. सेल के दौरान कई बंपर ऑफर्स और डील्स मिलेंगी. इस सेल के दौरान Realme P4 Power 5G को सस्ते में खरीदने का मौका होगा.

Realme P4 Power 5G की मौजूदा समय में कीमत 32,999 रुपये है. सेल शुरू होने के बाद इसको 29,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है. कंपनी दावा कर चुकी है कि यह 10,001mAh की बैटरी के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है. 

Realme P4 Power 5G के साथ 80W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर मिलता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट के चार्ज के बाद इसको आधे दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. 5 मिनट के चार्जिंग के बाद 3.9 घंटे तक YouTube का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है और इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है.

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

Realme P4 Power 5G का प्रोसेसर 

Realme P4 Power 5G में Mediatek Dimensity 7400 Ultra (4 nm) चिपसेट दिया है. इसमें 8GB RAM और स्टोरेज के दो ऑप्शन 128GB और 256GB स्टोरेज मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स

Realme P4 Power 5G का कैमरा 

Realme P4 Power 5G में डुअल कैमरा दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग बिलियन डेज (Flipkart BBD Sale) 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिलेगा, जिसमें रियलमी, सैमसंग, iPhone और Xiaomi समेत कई स्मार्टफोन शामिल है. इसके अलावा मोबाइल असेसरीज और लाइफ स्टाइल संबंधित सामान को पर भी ऑफर मिल रहा है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *