Shani Nakshatra Parivartan 2026: त्रिग्रही योग में शनि का गोचर, अगले 6 महीने इन 4 राशियों के लिए शुभ – shani nakshatra Parivartan 2026 trigrahi yog lucky zodiac signs predictions in hindi tvisu


शनि आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में चले गए हैं. अब इस नक्षत्र में शनि देव 9 अक्टूबर तक रहेंगे. शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन एक बड़े ही दुर्लभ संयोग में हुआ है. दरअसल, शनि ने त्रिग्रही योग में अपना नक्षत्र बदला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वृषभ राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का त्रिग्रही योग बन रहा है. ऐसे में शनि का चाल बदलना किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह नक्षत्र परिवर्तन चार राशियों के भाग्योदय का इशारा दे रहा है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहतर साबित हो सकता है. आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. सरकारी कार्यों में राहत मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. इस दौरान आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर हो सकती है. आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला लाभकारी साबित हो सकता है.

तुला राशि
करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिल सकती है. आपके आत्मविश्वास और उत्साह दोनों में बढ़ोतरी होगी. काम से जुड़ी छोटी यात्राएं भी फायदेमंद साबित हो सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे होंगे. नए संपर्क बनने की संभावना भी दिखाई दे रही है, जो आगे चलकर लाभ दे सकते हैं.

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह समय धीरे-धीरे राहत देने वाला साबित हो सकता है. पिछले कुछ समय से आपके जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थीं, वो खत्म होने वाली हैं. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है. नई योजनाओं पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना आपके लिए आसान होगा. परिस्थितियां पहले की तुलना में अधिक अनुकूल दिखाई देंगी.

कुंभ राशि
आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार संभव है. धनधान्य की आपको प्राप्ति होगी. आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं. कर्ज या उधार से जुड़ी समस्याओं का अंत होने वाला है. यह समय पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ाने वाला माना जा रहा है. रिश्तों में मधुरता और आपसी समझ मजबूत हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *