ब्लेड से काटा खुद का गला…बीमारी से तंग कैंसर मरीज ने अस्पताल में दी जान – Lucknow PGI Hospital Case Cancer Patient slits his throat with blade lcltm


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल से एक दुखद घटना सामने आई है. अस्पताल में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. शख्स ने ब्लेड से अपना गला काटकर जान दे दी. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं.

जानकारी के अनुसार, मृतक मरीज पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती था और वह लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे इलाज और आर्थिक परेशानियों के कारण वह काफी तनाव में था. हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है और परिस्थितियों को समझने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी.

फिलहाल पुलिस जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी चिंता का माहौल देखा गया. वहीं प्रशासन मामले से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गंभीरता से पड़ताल कर रहा है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *