अमेरिका-ईरान के बीच फिर से भीषण युद्ध छिड़ गया है. अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर ‘सेल्फ डिफेंस में हमले’ (self-defense strikes) शुरू कर दिए हैं. ईरान में बंदर अब्बास, किश, सिरिक और मीनाब इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई हैं. इसके बाद ईरान ने अमेरिकी हमले का जवाब देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है.
साथ ही ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी नेवी की पांचवीं फ्लीट के मुख्यालय (बहरीन) पर शाहिद-136 ड्रोन दागे और जॉर्डन में एक अमेरिका से जुड़े एयरबेस को भी निशाना बनाया. ईरान ने इसे दक्षिणी ईरान पर हालिया अमेरिकी हमलों का जवाब बताया. इसके अलावा आईआरजीसी ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है.
वहीं, अमेरिकी हमलों के बीच क्षेत्रीय देशों ने अपने-अपने एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं. जॉर्डन ने पांच ईरानी मिसाइलों को बीच में ही मार गिराने की जानकारी दी. बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जबकि कुवैत ने कई हवाई हमलों को ट्रैक करते हुए उन्हें रोकने की जानकारी दी है.
अमेरिका-ईरान जंग की ताजा जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें…
