Headlines

जहांगीर खान की पत्नी को पुलिस ने किया अरेस्ट, पुलिस पर पथराव के बाद चल रही थी फरार – jehangir khan wife arrested south 24 parganas falta protestntc dhrj


जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिण 24 परगना से हुई इस कार्रवाई के पीछे आरोप है कि उन्होंने पति की गिरफ्तारी के विरोध में फलता इलाके में कई प्रदर्शन आयोजित किए थे. पुलिस का कहना है कि इन गतिविधियों से इलाके की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया था. इसी मामले में उनके खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया गया था.

पुलिस के मुताबिक, फलता में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया था. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया. इसके बाद जहांगीर खान की पत्नी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आईं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई.

अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ खुद संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान उनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दक्षिण 24 परगना से उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

(खबर अपडेट की जा रही है)

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *