गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर… छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट – Gorakhpur Triple Murder bhabhi big brother and Nephew killed by devar lcly


गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. आरोप है कि 16 वर्षीय छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और उनके मासूम बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है. घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की. एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है. मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *