‘मेरी इमेज बर्बाद की’, डीपफेक वीडियो कांड याद कर रोईं पायल गेमिंग, छलका दर्द – gaming creator payal dhare deepfake video youtuber breaks down shares impact on her image tmovj


इंटरनेट अब एक ऐसी जगह बन चुकी है, जहां क्या सच और क्या झूठ है ये कोई नहीं बता सकता. AI के आने से कई नकली चीजें असली दिखने लगी हैं. कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करके बुरे काम भी करते हैं. आजकल सेलेब्स का डीपफेक वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने का नया ट्रेंड शुरू हो गया है. इसकी चपेट में कई जानी-मानी हस्तियां आ चुकी हैं. कुछ वक्त पहले यूट्यूबर पायल धरे का भी डीपफेक वीडियो बनाया गया था. 

पायल धरे, जिन्हें आमतौर पर पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है उनका एक डीपफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. इसमें उनका चेहरा किसी दूसरी लड़की पर लगाया गया, जो दरअसल किसी के साथ इंटीमेट होती दिख रही थी. इस घटना के बाद उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा. पायल की इमेज पर बुरा असर पड़ा. हाल ही में वो इस घटना को याद करके रो भी पड़ीं. 

टूट गईं पायल धरे

पायल इस समय कुणाल खेमू के नए शो अलायंस में नजर आ रही हैं. शो में वो अपने साथी कंटेस्टेंट्स से इंटरनेट के मुद्दे पर बात कर रही थीं. यूट्यूबर ने तभी अपनी डीपफेक वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी पर भी पहली बार पब्लिक में बात की. पायल ने बताया कि कैसे इस घटना की वजह से उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा. 

उन्होंने शो पर रोते हुए कहा- आजकल लोग बहुत ज्यादा सेंसेटिव हो गए हैं. आपकी एक छोटी-सी बात भी आपके खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती है. मुझे ये कहते हुए भी शर्म आती है कि किसी इंसान को आगे बढ़ता देखकर लोग इतनी हद तक गिर सकते हैं. उन्होंने मेरी इमेज का मजाक उड़ाया और मेरा डीपफेक वीडियो तक बना दिया. 

पायल को रोता हुआ देख वहां मौजूद रोडीज फेम निखिल चिनापा ने कहा, ‘लड़की होना आसान नहीं है, क्योंकि बिना किसी वजह के लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान आपकी तरफ जाता है. आपका काम इंटरनेट पर होता है, इसलिए आपको आलोचनाओं और बेवजह की बातों को सहने की आदत डालनी पड़ती है और मानसिक रूप से मजबूत बनना पड़ता है.’

उनकी बातों पर यूट्यूबर ने जब कहा कि वो अपने खिलाफ हुई इस साजिश के लिए लड़ी थीं और गुनहगारों को जेल में भी भेजा, तब निखिल ने उनसे कहा कि आप इन जैसे बेवकूफों से फाइट बैक नहीं कर सकतीं. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *