Headlines

वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर बवाल, देसी कंपनी नहीं देगी ये फीचर, खुद बॉस ने किया कंफर्म – arattai disable username feature after centre halts whatsapp usernames ttecr


वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर मचे बवाल के बीच अब एक भारतीय मैसेजिंग ऐप ने बड़ा फैसला लिया है. जोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने कंफर्म किया है कि है कि भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai ने यूजरनेम बेस्ड अकाउंट के फीचर को अभी ड्रॉप कर दिया है. 

दरअसल, मेटा का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर यूजरनेम बेस्ड अकाउंट को रोलआउट किया जाना है, जिसके लिए कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन दिया था और कंपनी का कहना है कि वह इस साल के अंत तक यूजरनेम फीचर रोलआउट करेगी. 

इस फीचर को लेकर सरकार ने बुधवार को मेटा को नोटिस भेजा और अभी इस रोलआउट को रोकने को कहा. साथ ही 3 दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश भी दिया है. 

यूजरनेम बेस्ड फीचर को लेकर सरकार ने साइबर ठगी के खतरे को लेकर आशंका जाहिर की है. यूजरनेम से लोगों के बीच में कंफ्यूजन हो सकती है और फर्जी नाम का इस्तेमाल करके साइबर ठग लोगों को चूना लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp के बाद सरकार ने Telegram को भेजा नोटिस, यूजरनेम फीचर पर मचा है बवाल

श्रीधर वेम्बू का पोस्ट 

को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि
नियमों में हुए बदलाव का पालन करने के लिए Arattai में यूजरनेम-आधारित अकाउंट फीचर को बंद कर देंगे. 

यूजरनेम बेस्ड अकाउंट होने के कई नुकसान है

यूजरनेम बेस्ड अकाउंट को पहचानना मुश्किल हो सकता है. मिलती जुलते यूजरनेम का इस्तेमाल करके साइबर ठग लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp की सफाई, यूजरनेम फीचर से नहीं बढ़ेंगे फ्रॉड, कंपनी ने दिए 7 जवाब

  • फर्जी पहचान होने का खतरा
  • साइबर ठग उठा सकते हैं फायदा 
  • असली शख्स की पहचान करना मुश्किल 
  • ब्रांड और सेलिब्रिटी की नकल होने का खतरा 
  • स्पैम मैसेज बढ़ने की आशंका 
  • कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए चुनौती
  • सोशल इंजीनियरिंग अटैक का खतरा 

हालांकि वॉट्सऐप ने अपने बयान में बताया है कि सेलिब्रिटी और पब्लिस स्पेस में पॉपुलर लोगों के यूजरनेम को रिजर्व रखा गया है. वॉट्सऐप ने ऑफिशयल अकाउंट से X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके बताया है कि यूजरनेम एक ऑप्शनल सर्विस है. इसको लेना या न लेना पूरी तरह से यूजर पर निर्भर करता है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *