भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने के लिए तैयार है चीन, विदेश मंत्री वांग यी ने दी जानकारी – china india relations foreign minister wang yi statement jaishankar asean ntc amkr


चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने बुधवार को बताया कि चीन भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने और द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति को मजबूत करने के लिए काम करने को तैयार है.

फिलीपींस की राजधानी मनीला में एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN) से जुड़ी बैठकों के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अपनी मुलाकात में, वांग ने कहा कि चीन दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण आम सहमति को लागू करने, उच्च-स्तरीय संपर्क बनाए रखने, अर्थव्यवस्था, व्यापार और मीडिया के साथ-साथ लोगों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ाने के लिए काम करने को तैयार है. 

यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा संबंधों में मिठास! जयशंकर और अनीता आनंद की मुलाकात कितनी अहम

उन्होंने बताया कि चीन दोनों देशों के बीच संवेदनशील मुद्दों को सही ढंग से संभालने के लिए तैयार है. दोनों देशों से मानवता की भलाई को ध्यान में रखने की अपील करते हुए, वांग ने कहा कि चीन और भारत को प्रमुख देशों से अपेक्षित जिम्मेदारी दिखानी चाहिए, द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति को मजबूत करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में तालमेल और सहयोग को मजबूत करना चाहिए.

वांग ने ब्रिक्स (BRICS) ढांचे के तहत बेहतर कोऑर्डिनेशन और सहयोग की भी बात कही. उन्होंने बताया विकासशील देशों के साझा हितों का बेहतर प्रतिनिधित्व और सुरक्षा करने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने वांग के हवाले से कहा कि चीन इस साल सफल ब्रिक्स समिट की मेजबानी करने में भारत का समर्थन करना जारी रखेगा. 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी और एस. जयशंकर दोनों ही ‘एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस’ से जुड़ी बैठकों में भाग लेने के लिए मनीला में हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *