Ramayana Baby Names: ‘रामायण’ का ट्रेलर आते ही छाए भगवान राम… बेटा-बेटी के लिए चुनें ये यूनिक नाम, हर नाम का है खास अर्थ – ramayana trailer ranbir kapoor yash sai pallavi ramayan inspired baby names unique meaningful hindu baby boy girl names list bache ka name kya rakhe tvist


‘रामो विग्रहवान् धर्मः…’ सदियों पुरानी ये पंक्ति आज फिर लोगों की जुबान पर है. वजह है नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर, जो आज सुबह यानी 30 जुलाई ब्रह्म मुहूर्त में 4:15 बजे रिलीज हुआ. ट्रेलर में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम, एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘रामायण’ की चर्चा शुरू हो गई है.

हिंदू धर्म में रामायण सिर्फ एक महाकाव्य या धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और संस्कारों की सबसे बड़ी विरासत है. इसमें मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम से लेकर माता सीता तक सभी के गुण आज भी लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं. यही वजह है कि आज भी लाखों माता-पिता अपने बच्चों के लिए रामायण से प्रेरित नाम चुनना पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर बात राम, सीता, लक्ष्मण या हनुमान तक ही सीमित रह जाती है, जबकि इस महागाथा में इनके अलावा ऐसे दर्जनों नाम हैं जो न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि यूनिक हैं. इन नामों में गहरा अर्थ भी छिपा है.

अगर आपके घर भी जल्द किलकारी गूंजने वाली है या नन्हे बच्चों का जन्म हो गया है, तो आज हम आपको रामायण में छिपे कुछ ऐसे नाम बताने वाले हैं जो ना केवल यूनिक हैं, बल्कि मॉडर्न लाइफस्टाइल को भी सूट करते हैं.

बेटों के लिए रामायण से प्रेरित यूनिक और मीनिंगफुल नाम

1. नील: नील रामसेतु निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले एक वीर योद्धा थे. नील नाम नेतृत्व, बुद्धिमत्ता और साहस का प्रतीक माना जाता है. अगर आप भी अपने बच्चे को बुद्धिमान और साहसी बनाना चाहते हैं, तो उसे ये नाम दे सकते हैं.

2. लव: आपके अपने नन्हे राजकुमार को लव नाम भी दे सकते हैं. लव भगवान राम और माता सीता के बड़े पुत्र थे. इस नाम का अर्थ है प्रेम और अपनापन होता है. 

3. कुश: राम-सीता के छोटे पुत्र काम नाम कुश था. कुश को संयम, वीरता और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है. ये नाम आपके बेटे के जीवन में गहरी छाप छोड़ सकता है.

4. सुग्रीव: सुग्रीव भी आपके बेटे के लिए अच्छा नाम हो सकता है. सुग्रीव वानरराज थे, जिन्होंने रावण से युद्ध में भगवान राम का साथ दिया था. ये नाम सच्ची दोस्ती और भरोसे की मिसाल है.

5. विभीषण: लंकानरेश रावण के छोटे भाई का नाम विभीषण था. विभीषण ने धर्म का साथ चुना था और भगवान राम की लंका विजय में मदद की थी. ये नाम सत्य और न्याय के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है.

6. निषाद: निषादराज श्रृंगवेरपुर के राजा और भगवान श्री राम के परम मित्र थे. उन्होंने वनवास के दौरान राम, लक्ष्मण और सीता की गंगा नदी पार करने में मदद की थी. निषादराज की भगवान राम के प्रति निस्वार्थ मित्रता आज भी मिसाल मानी जाती है. इस नाम का मतलब शांत और प्रसन्नचित्त होता है.

7. शत्रुघ्न: भगवान राम के सबसे छोटे भाई का नाम शत्रुघ्न था. शत्रुघ्न नाम का अर्थ शत्रुओं का नाश करने वाला होता है.

8. भरत: भरत भगवान राम के छोटे भाई थे, जिन्हें प्रेम, त्याग, भाईचारे और धर्म के पालन का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है. भरत का नाम निस्वार्थ प्रेम, विनम्रता, त्याग, निष्ठा और आदर्श नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. भरत का मतलब राष्ट्र का पालन-पोषण करने वाला और कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार व्यक्ति होता है.

बेटियों के लिए रामायण से प्रेरित खूबसूरत नाम

1. उर्मिला: उर्मिला, माता सीता की छोटी बहन और लक्ष्मण की पत्नी थीं. उन्हें त्याग, धैर्य, शक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने आजीवन लक्ष्मण का साथ दिया और उनसे प्रेम करती रहीं.

2. मांडवी: मांडवी, माता सीता की छोटी बहन थीं. उनकी शादी भगवान राम के छोटे भाई भरत से हुई थी. मांडवी नाम सादगी, मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है.

3. श्रुतकीर्ति: श्रुतकीर्ति शत्रुघ्न की पत्नी थीं. वो माता सीता की सबसे छोटी बहन थीं. आप अपनी बेटी को श्रुतकीर्ति नाम दे सकते हैं. इस नाम का अर्थ ऐसा व्यक्ति होता है, जिसकी कीर्ति दूर-दूर तक फैले.

4. तारा: तारा, वानरराज बाली की पत्नी थीं. वो अपनी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध हैं.

5. त्रिजटा: अशोक वाटिका में माता सीता का साथ देने वाली राक्षसी का नाम त्रिजटा था. ये नाम करुणा और मानवता की मिसाल है.

6. कौशल्या: भगवान राम की मां का नाम कौशल्या था. ये नाम ममता, स्नेह और संस्कारों का प्रतीक है.

7. अहल्या: महर्षि गौतम की पत्नी का नाम अहल्या था. इस नाम का अर्थ है निर्मल और पवित्र होता है.

8. कैकेयी: कैकेयी, भरत की मां और राजा दशरथ की दूसरी पत्नी का नाम था. कैकेयी नाम का अर्थ कैकय राज्य की राजकुमारी, राजसी गरिमा वाली, प्रभावशाली महिला होता है.

क्यों बढ़ रहा है पौराणिक नामों का ट्रेंड?
आजकल माता-पिता ऐसे नाम चुनना पसंद कर रहे हैं जो सिर्फ सुनने में अच्छे न लगें, बल्कि उनका कोई गहरा अर्थ भी हो. रामायण से प्रेरित नामों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि हर नाम के पीछे एक प्रेरणा देने वाला चरित्र, एक कहानी और कई गुण छिपे हैं. यही वजह है कि जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए मॉडर्न और ट्रेडिशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन चाहते हैं, वो आज भी रामायण से प्रेरित नाम रखना चाहते हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *