पुलिस कप्तान ने दिया कंधा, मिली राजकीय विदाई… गोरखनाथ मंदिर में तैनात सब-इंस्पेक्टर डॉग ‘वेनमोर’ की कैंसर से मौत – gorakhpur police dog venmore death cancer ssp ips kaustubh tribute gorakhnath temple security lcln


UP News: गोरखपुर पुलिस महकमे के श्वान दस्ते के सब-इंस्पेक्टर रैंक के डॉग ‘वैनमोर’ का निधन हो गया. जर्मन शेफर्ड नस्ल का यह श्वान पिछले 4 महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था.

वैनमोर की मौत की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कौस्तुभ ने खुद उसे कंधा दिया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

गोरखनाथ मंदिर से लेकर VVIP सुरक्षा में योगदान
साल 2018 में मध्य प्रदेश स्थित ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षित होकर वैनमोर गोरखपुर पुलिस के श्वान दस्ते में शामिल हुआ था. अपने 6 साल से अधिक के सेवाकाल के दौरान वैनमोर की प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती मुस्तैदी से की जाती थी.

इसके अलावा, जटिल आपराधिक घटनाओं के सफल अनावरण, घटनास्थल की जांच और सुराग ढूंढने में  उसकी भूमिका सराहनीय रही. वहीं, VIP और VVIP ड्यूटी के दौरान आने वाले मेहमानों की सुरक्षा जांच में भी तैनात रहता था.

SSP कौस्तुभ ने दिया कंधा
मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर एक भावुक माहौल देखने को मिला. SSP कौस्तुभ ने बहादुर श्वान ‘वैनमोर’ के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी (लाइन), रक्षित निरीक्षक (RI), डॉग स्क्वाड की पूरी टीम और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने वैनमोर की सेवा और निष्ठा को याद करते हुए उसे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि दी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *