अमेरिका में भारतीय मूल के PhD छात्र विक्रम मुबायी की मौत, अकेले हाइकिंग पर निकले थे – University of California PhD student Vikram Mubayi found dead solo hiking trip NTC vhrw


अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टरेट छात्र की मौत हो गई है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा से डॉक्टरेट कर रहे विक्रम मुबायी अकेले हाइकिंग ट्रिप के दौरान लापता हो गए थे. अब उनका शव मिला है.

UCSB के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के PhD छात्र विक्रम मुबायी वीकेंड पर अकेले हाइकिंग के लिए बिग पाइन लेक्स इलाके में गए थे. तय वक्त पर वापस न लौटने और परिवार से संपर्क टूट जाने के बाद, स्थानीय अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

बाद में अधिकारियों ने 3 अगस्त को बिग पाइन लेक्स इलाके से उनका शव बरामद किया. अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि वह पानी में कैसे गिरे, और जांचकर्ताओं का कहना है कि अभी तक किसी गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है. घटना की जांच चल रही है.

परिवार से संपर्क टूटने के बाद शुरू हुई खोज

मुबायी के भाई-बहन की एक Reddit पोस्ट के अनुसार, उन्होंने 1 अगस्त को रात लगभग 8:30 बजे बिग पाइन लेक्स इलाके में हाइकिंग के दौरान आखिरी बार अपने परिवार से बात की थी. बातचीत के दौरान, संपर्क टूटने से पहले उन्होंने अपने GPS कोऑर्डिनेट्स शेयर किए थे.

जब वह उम्मीद के मुताबिक वापस नहीं लौटे, तो उनके परिवार ने इन्यो काउंटी शेरिफ ऑफिस में उनके लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

उनका जन्म और पालन-पोषण हांगकांग में हुआ था और उन्हें ‘काफी अनुभवी हाइकर’ माना जाता था.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *