Places to Visit on Independence Day:15 अगस्त पर परिवार के साथ घूमने का है प्लान? ये 5 जगहें रहेंगी बेस्ट – places to visit on independence day red fort india gate cellular jail andaman 15th august tour tmovx


Best Places to Visit on Independence Day: 15 अगस्त सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का खास मौका भी है. अगर आप इस दिन परिवार या बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसी जगहों पर जाएं जहां इतिहास और देशभक्ति दोनों का अनुभव हो. भारत में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जो आजादी की लड़ाई की यादों को आज भी संजोए हुए हैं. इन जगहों पर घूमने से न सिर्फ आपका ट्रिप यादगार बनेगा, बल्कि बच्चों और युवाओं को भी देश के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा.

इंडिया गेट (नई दिल्ली)
नई दिल्ली में स्थित इंडिया गेट देश के वीर सैनिकों की याद में बनाया गया एक ऐतिहासिक स्मारक है. 15 अगस्त के मौके पर यहां देशभक्ति का अलग ही माहौल देखने को मिलता है. शाम के समय रोशनी से सजा इंडिया गेट और आसपास का इलाका परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है.

लाल किला (दिल्ली)
इंडिपेंडेंस डे का नाम आते ही सबसे पहले लाल किले की तस्वीर सामने आती है. हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री यहीं से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. मुगलकालीन वास्तुकला और आजादी के इतिहास से जुड़ा यह किला देश के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में गिना जाता है. स्वतंत्रता दिवस पर यहां का माहौल बेहद खास होता है.

साबरमती आश्रम (अहमदाबाद)
साबरमती नदी के किनारे स्थित यह आश्रम महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन का अहम गवाह रहा है. यहां आप गांधी जी का निवास, संग्रहालय और उनसे जुड़े कई ऐतिहासिक दस्तावेज देख सकते हैं. अगर आप शांति के साथ इतिहास को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो यह जगह जरूर जाएं.

जलियांवाला बाग (अमृतसर)
अमृतसर का जलियांवाला बाग भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक की याद दिलाता है. यहां मौजूद शहीद कुआं, स्मारक और संग्रहालय उस दौर की कहानी बयां करते हैं. यह जगह आजादी की कीमत और शहीदों के बलिदान को समझने का अवसर देती है.

सेल्युलर जेल (अंडमान और निकोबार)
‘काला पानी’ के नाम से मशहूर सेल्युलर जेल उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बनाई गई है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कठिन यातनाएं सही थीं. यहां होने वाला लाइट एंड साउंड शो आजादी के संघर्ष की कहानी को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करता है. इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह किसी प्रेरणा से कम नहीं है.

यात्रा पर जाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • स्वतंत्रता दिवस पर इन जगहों पर काफी भीड़ रहती है, इसलिए सुबह जल्दी पहुंचने की कोशिश करें.
  • अपने साथ पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज जरूर रखें.
  • मौसम के अनुसार पानी की बोतल, टोपी और आरामदायक जूते साथ रखें.
  • ऐतिहासिक स्मारकों के नियमों का पालन करें.
  • स्मारकों की साफ-सफाई और विरासत का सम्मान करें.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *