कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 में इस वीकेंड फिल्म ‘प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ की स्टारकास्ट गेस्ट बनेगी. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वामिका गब्बी, राजकुमार राव के अलावा उज्जवल निकम भी नजर आए. उज्जवल निकम ने 26/11 मुंबई हमले में शामिल आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था. वो सरकारी वकील थे. कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है.
केबीसी के मंच पर उज्जवल निकम
वीडियो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर राजकुमार राव, वामिका और उज्जवल निकम बैठे हैं. बिग बी तीनों मेहमानों का शो में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा- 26/11 हमले में दुश्मन को उसकी औकात दिखाने वाले पब्लिक प्रोसीक्यूटर, पद्म श्री से सम्मानित श्री उज्जवल निकम जी का स्वागत है. सेट पर भारत माता की जय के नारे लगे. उज्जवल निकम ने केबीसी के मंच पर अपनी उस दलील को बोला, जो उन्होंने कोर्ट में जज के सामने कसाब को फांसी दिलाने के लिए दी थी.
राजकुमार राव ने बिग बी के सामने उनकी फिल्म का डायलॉग बोला. उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी देखकर अमिताभ बच्चन ने तालियां बजाईं. शो का प्रोमो देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. उन्हें इस एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है.
—- समाप्त —-
बात करें फिल्म प्रहार की तो, इसका टीजर रिलीज हो चुका है. इसे फैंस का दमदार रिस्पॉन्स मिला था. मूवी में राजकुमार राव ने उज्जवल निकम का रोल प्ले किया है. कोर्टरूम ड्रामा में राजकुमार की स्पीच उम्दा है. उनका लुक भी काफी हद तक उज्जवल निकम से मिलता जुलता दिखा. जयदीप अहलावत भी वकील के रोल में दिखेंगे. इसे अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.
