Headlines

जानवरों की ‘डॉक्टर’ बनीं अर्जुन तेंदुलकर की WIFE सानिया! जानें कौन-कौन सी डिग्री, करती हैं ये बिजनेस – saaniya chandok arjun tendulkar wife veterinary technician education business tspok


हान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक इन द‍िनों चर्चा में हैं. दरअसल, हाल में ने अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में एक नई उपलब्धि हासिल की है. पेट्स और खासकर जानवरों की देखभाल को लेकर पहले से ही काम कर रहीं सानिया अब WVS यानी वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्व‍िस ( Worldwide Veterinary Service) से सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन बनी थीं. 

सानिया ने अपनी इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी साझा की. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी. है. LSE से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली सानिया अब WVS के ABC Programme से सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं. 

वह मुंबई में  म‍िस्टर पॉज पेट स्पा और स्टोर (Mr. Paws Pet Spa & Store) भी चलाती हैं. जानवरों के प्रति उनका प्यार अब उनके प्रोफेशनल करियर का अहम हिस्सा बन चुका है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिलीं.अर्जुन तेंदुलकर की बहन और उनकी ननद सारा तेंदुलकर ने भी इस पोस्ट को लाइक किया.

LSE से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई 
सानिया चंडोक की पढ़ाई और करियर का सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉम‍िक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने भारत में तेजी से बढ़ते पेट केयर सेक्टर में संभावनाएं देखीं और इसी दिशा में अपना करियर आगे बढ़ाया.

अब उन्होंने वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्व‍िस के एबीसी प्रोग्राम के जरिए वेटरनरी टेक्न‍िश‍ियन की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन हासिल किया है. इस ट्रेनिंग का संबंध जानवरों की सेहत, उनकी देखभाल और बुनियादी मेडिकल प्रक्रियाओं से है. यानि सानिया का जानवरों से जुड़ाव सिर्फ शौक तक सीमित नहीं है. उन्होंने इस क्षेत्र में प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है और अब एक सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है.

वहीं Mr. Paws की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह Pet Spa (जानवरों का स्पा) और स्टोर खासतौर पर कुत्तों की त्वचा की देखभाल पर फोकस करता है. सानिया को बचपन से ही जानवरों से खास लगाव रहा है और उनके पास खुद भी तीन पेट डॉग्स रहे हैं.

बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारत के पेट केयर सेक्टर में बढ़ती जरूरत को पहचाना. अपने अनुभव से उन्हें महसूस हुआ कि मुंबई जैसे बड़े शहर में प्रीमियम पेट केयर सर्विसेज की जरूरत है. इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी एंटरप्रेन्योरियल समझ और जानवरों के प्रति प्यार को जोड़कर Mr. Paws की शुरुआत की.

बड़े बिजनेस परिवार से आती हैं सानिया
सानिया चंडोक मुंबई के चर्चित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह ग्रेव‍िस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं. उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर से जुड़े कारोबार में सक्रिय रहा है.

परिवार का नाम ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन-रॉबिंस जैसे ब्रांड्स से भी जुड़ा रहा है. हालांकि, सानिया ने अपने करियर के लिए अलग रास्ता चुना और पेट केयर व एनिमल वेलनेस के क्षेत्र में अपनी प्रोफेशनल पहचान बनाई.

saaniya

मार्च 2026 में अर्जुन तेंदुलकर से हुई शादी
सानिया चंडोक ने 5 मार्च 2026 को क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर से शादी की थी. दोनों के रिश्ते को लेकर शादी से पहले भी लंबे समय तक चर्चा होती रही थी. सानिया का अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के साथ भी पुराना जुड़ाव बताया जाता है. शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा रही.

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर?
वहीं सानिया जहां पेट केयर और वेटरनरी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान स्थापित करने की कोशिश में जुटे हैं. अर्जुन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई से की थी. बाद में वह घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम से खेलने लगे. IPL में उन्हें सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, उन्हें अपना IPL डेब्यू करने के लिए 2023 तक इंतजार करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन ने कुल 5 IPL मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट लिए और 13 रन बनाए.

IPL

2026 के IPL सीजन के लिए अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये की ऑल-कैश डील में ट्रेड किया था.

अर्जुन के घरेलू क्रिकेट के आंकड़े
अर्जुन तेंदुलकर के घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके नाम 685 रन और 52 विकेट दर्ज हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन ने 24 मुकाबलों में 160 रन बनाए और 26 विकेट झटके हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 29 मैचों में 189 रन बनाने के अलावा 35 विकेट हासिल किए हैं.

इस तरह अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया में अपना सफर आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी सानिया चंडोक ने पेट केयर, एनिमल वेलनेस और अब वेटरनरी ट्रेनिंग के जरिए अपनी अलग प्रोफेशनल पहचान बना ली है.

 

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *