करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 है ‘फिक्स्ड’! शुभमन गिल की बहन का बड़ा आरोप – karan johar the traitors 2 fixed cricketer shubhman gill sister shahneel allegation tmovj


करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स अब कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है. शो पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने बड़े आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि शो में चीटिंग हुई है. शहनील ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके ये बातें कही हैं, जिसे सुनकर कई लोगों को धक्का लगा है. 

शहनील गिल द ट्रेटर्स सीजन 2 का हिस्सा बनी हैं, जिसमें वो शो की ट्रेटर हैं. दो हफ्तों के अंदर शो से दो ट्रेटर्स बाहर हो चुके हैं. शुभमन गिल की बहन का दावा है कि शो में एक कंटेस्टेंट धोखे से ट्रेटर का पता लगा रहा था. उसे बाहर से ट्रेटर की जानकारी मिल रही थी, जिसे वो सबके सामने अपनी गट-फीलिंग कहकर बता रहा था. 

ट्रेटर्स शो में कैसे हुई मैच फिक्सिंग?

शहनील ने बिना किसी का नाम लिए कहा- तो खबर ये है कि द ट्रेटर्स में मैच फिक्सिंग हुई है. हां, हर कंटेस्टेंट के साथ प्रोडक्शन की तरफ से एक शैडो होता है. यानी एक ऐसा इंसान जो आपकी हर जरूरत का ख्याल रखता है. दिन से लेकर रात तक आपको जो भी चाहिए होता है, वो शैडो लाकर देता है. लेकिन दावा है कि एक मासूम शैडो को पैसे देकर गेम के अंदर की जानकारी एक खास कंटेस्टेंट तक पहुंचाई जा रही थी.

‘अब इससे काफी कुछ समझ आता है, क्योंकि हर सुबह वो कहता था कि मुझे लगता है कि ये इंसान ट्रेटर है. लेकिन भाई, ये गट फीलिंग आती कहां से थी? मुझे भी चाहिए ऐसी गट फीलिंग. मुझे भी ऐसी गट फीलिंग चाहिए, जो हर बार सही निकले. और यहां तो हर बार सही निकल रही थी. हम सच में सोच रहे थे कि हम किसी की जबरदस्त इंट्यूशन देख रहे हैं.’

शहनील आगे कहती हैं- लेकिन अब पता चला कि उस गट फीलिंग के पीछे कोई सोर्स था. सोचिए आप शो में जाएं और वहां ट्रेटर्स ही अकेले ईमानदारी से गेम खेल रहे हों. और सबसे ज्यादा गलत मुझे उन बेचारे इनोसेंट्स के लिए लगता है, जो ईमानदारी से गेम खेल रहे थे और ट्रेटर्स को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. वाकई बहुत दुखद है. 

शहनील ने अपनी बात यहीं तक खत्म नहीं की थी. आगे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कहा कि इसमें शो के मेकर्स का कोई दोष नहीं है. वो इस गेम के नियम बनाकर उसे चला सकते हैं. लेकिन अंत में वो किसी के दिमाग में क्या चल रहा है, वो ढूंढकर उसे ठीक नहीं कर सकते. इसमें सारा दोष उस कंटेस्टेंट को जाता है, जिसने शो के नियम तोड़कर जीत पानी चाही. 

कौन है वो कंटेस्टेंट?

कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर शहनील गिल किस कंटेस्टेंट की बात कर रही हैं? तो कई यूजर्स जिन्होंने शो देखा है, वो कह रहे हैं कि उनका निशाना सीधा निश हेयर कंपनी की मालकिन और एक्ट्रेस पारुल गुलाटी की तरफ था. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. शहनील के खुलासे ने कई लोगों के पैरों तले जमीन खिसका दी है.

उनके साथ शो पर जो कोई भी नजर आया, वो सभी इस वीडियो को देखकर शॉक्ड हैं. अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान ने तो ये तक लिख दिया था कि एक और पेपर लीक हो गया. अब शहनील के दावों पर मेकर्स की तरफ से क्या रिएक्शन आएगा, ये देखने वाली बात होगी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *