लेकिन खजूर की तुड़ाई का मौसम सीमित समय के लिए होता है. इसलिए मजदूर काम को पूरी तरह रोक नहीं सकते. फसल समय पर तैयार करना उनके लिए जरूरी है, क्योंकि इसी से उनकी कमाई जुड़ी होती है. पाकिस्तान क्लाइमेट चेंज से प्रभावित देशों में शामिल है. देश में पिछले कुछ समय से ज्यादा गर्मी, हीटवेव, अनियमित बारिश और बाढ़ जैसी घटनाएं देखने को मिली हैं. इसका असर खेती और किसानों पर भी पड़ रहा है. Photo: AFP
