Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ त्रासदी में मौत का आंकड़ा 392 पहुंचा, 1500 से ज्यादा लोग लापता – nepal floods live updates death toll bhote koshi pm balen shah india rescue operation disaster alert 28 august ntc amkr


नेपाल में बाढ़ के बाद आई भारी तबाही में अब तक 390 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 1,500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद 290 भारतीय नागरिकों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिनकी तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं.

इस बीच, त्रिशूली हाइड्रोपावर की टनल में फंसे 350 मजदूरों और कर्मचारियों को नेपाली सेना की टीम ने रेस्क्यू किया है. इस हाइड्रोपावर में कई भारतीय मजदूर भी काम कर रहे थे. नेपाली सेना ने टनल में फंसे सभी मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया है.

वहीं, नेपाल सरकार के प्लेनेट लैब्स और लैंडसैट की सैटेलाइट तस्वीरों विश्लेषण से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, रसुवागढ़ी सीमा से करीब 18 किलोमीटर ऊपर लेंडे नदी का बहाव पूरी तरह बंद हो गया है. 

इस रुकावट के कारण तटीय क्षेत्र में एक अस्थायी झील बन गई है. नेपाल सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस प्राकृतिक झील का बांध टूटने से निचले इलाकों में अचानक भीषण बाढ़ आने का बड़ा खतरा बना हुआ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *