बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस ऐसी है कि कोई भी उन्हें देखकर थोड़े पल के लिए ठहर जाए. फिल्मों के साथ-साथ वो टीवी पर भी छाए रहते हैं. सलमान के रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसके प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग भी शुरू हो गई है. सुपरस्टार को शो के सेट पर देखा गया है.
बिग बॉस के सेट पर सलमान
सलमान खान अपने नए काउबॉय लुक के साथ बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. सेट पर पैपराजी भी पहुंचे थे. वहां सुपरस्टार संग उनकी मुलाकात हुई. सलमान ने पैप्स के लिए कई सारे पोज भी दिए. मगर इसी दौरान उनका पारा भी हाई होता नजर आया. दरअसल सुपरस्टार जब कैमरा के लिए पोज दे रहे थे, तब उनकी आंखों के सामने से कोई शख्स कैमरा के आगे आ गया.
वो दौड़कर दूसरी तरफ जाना चाह रहा था, मगर तबतक सलमान की नजर उनपर पड़ गई. एक्टर ने तुरंत उन्हें कैमरा के सामने आने के लिए फटकार लगाई और कहा- पापा…ये तेरा काम नहीं है पापा. कैमरा के सामने आने की कोई जरूरत नहीं है. इसके बाद सलमान एक और वीडियो में पैपराजी पर गुस्सा होते नजर आए.
सुपरस्टार का अटेंशन पाने के लिए वो शोर मचा रहे थे, जिन्हें सलमान ने चुप कराया. हालांकि इस सबके बाद वो सेट पर काफी शांत और चिल मूड में नजर आए. सलमान ने बहुत आराम से पैपराजी से मुलाकात की. अंत में उन्होंने सबके साथ मिलकर फोटो भी क्लिक कराकर पैप्स को ट्रीट दी.
‘भाईजान’ का अंदाज देख क्या बोली जनता?
सलमान का गुस्से वाला वीडियो कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसे देखकर उनके फैंस और राखी सावंत को तो बड़ा अच्छा लगा. लेकिन कुछ लोग थोड़े से निराश भी दिखे. यूजर्स का कहना है कि सुपरस्टार हमेशा इसी ‘एंग्री’ मूड में नजर आते हैं, जो अच्छा नहीं है. वहीं कुछ लोगों को सलमान की सेहत भी परेशान कर गई. वीडियो में वो थोड़े कमजोर और थके हुए दिखे, जिसके बाद उनके चाहने वालों ने ऐसे कमेंट्स करने शुरू किए.
बात अगर सलमान के वर्क फ्रंट की करें, तो बिग बॉस के बाद सलमान डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका टाइटल फिलहाल मॉनस्टर बताया जा रहा है. ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी.
—- समाप्त —-
