Headlines

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस MLA समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में झड़प, 7 लोगों पर केस दर्ज – kerala thiruvananthapuram congress ramya haridas panchayat committee pa controversy police case ntc ntyv


केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक रम्या हरिदास के समर्थकों और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पंचायत समिति की बैठक में पीए की मौजूदगी को लेकर विवाद के बाद तीखी झड़प का मामला सामने आया है.

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कांग्रेस विधायक रम्या हरिदास ने इस घटना में शामिल सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 191(2) तथा एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(1)(s) और 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज किया है.

कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी दर्ज कराई शिकायत

एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी चिरायिनकीझु MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि MLA और उनके साथियों ने एक व्हाट्सएप पोस्ट को लेकर उनसे बहस की थी. उस शिकायत के संबंध में बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

शिकायत के अनुसार, ये पूरे विवाद की शुरुआत विधायक के पीए द्वारा ब्लॉक पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विधायक की बैठक में शामिल होने और ठेकेदारों को निर्देश देने से हुई. जिसका स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. इसके बाद विधायक रम्या हरिदास ने स्थानीय कांग्रेस व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने पीए के बैठक में शामिल होने के वीडियो भी शेयर किए थे. एक स्थानीय नेता द्वारा इस पर सवाल उठाने के बाद दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई.

वहीं, सवाल उठाए जाने के बाद विधायक और उनके सहयोगी स्थानीय नेता के घर पहुंच गए. वहां शुरू हुई तीखी बहस जल्द ही दोनों गुटों के बीच गंभीर हाथापाई में बदल गई. वीडियो फुटेज में विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी झड़प साफ दिखाई दे रही है. स्थानीय कार्यकर्ताओं की शिकायत पर भी पुलिस बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *