दिल्ली में भीषण आग का कहर! आसमान में उठा धुएं का गुब्बार!



पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में प्लाई के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग से उठता घना काला धुआं दूर तक दिखाई दिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. गंभीरता को देखते हुए 12 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोदाम में कोई व्यक्ति फंसा नहीं है. आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *