Headlines

300 करोड़ के करीब मिर्जापुर: द मूवी, जैसलमेर के रेगिस्तान में कैसे शूट हुआ क्लाइमैक्स? देखें BTS वीडियो – mirzapur the movie climax fighting scene bts video box office nears 300 crore mark tmovj


अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ थिएटर्स में भौकाल मचा रही है. 10 दिनों के अंदर इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर डाली है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के करीब है, जो किसी भी दिन पूरा हो सकता है. 

मिर्जापुर द मूवी ने लोगों को कई सिनेमैटिक मोमेंट्स दिए. मुन्ना-गुड्डू भइया का ‘एवेंजर्स’ मोमेंट फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट में से एक था. उस सीन पर फैंस ने जितनी तालियां-सीटीयां मारी हैं, वो काफी अनोखी चीज थी. मिर्जापुर फिल्म के क्लाइमैक्स ने ऑडियंस को काफी जबरदस्त एक्सपीरियंस भी दिलाया. 

मिर्जापुर फिल्म का दमदार क्लाइमैक्स

फिल्म की शूटिंग ज्यादातर राजस्थान के जैसलमेर में हुई. चूंकि वहां के रेगिस्तानी इलाकों में रवि किशन के किरदार बब्बन बबुआ की कहानी सेटअप थी, इसलिए फिल्म के अधिकतर सीन्स और क्लाइमैक्स वहीं शूट किए गए. फिल्म के आखिरी फाइटिंग सीन के कुछ बिहाइंड द सीन फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें मुन्ना-गुड्डू-बबलू और कम्पाउंडर भौकाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं.

क्लाइमैक्स के सीन में कई लोगों को रेगिस्तान की मिट्टी पर गिरते-पड़ते देखा जा सकता है. कुछ जगह अली फजल और जितेंद्र कुमार को बंदूक चलाते भी देख सकते हैं, जिसे कैमरामैन शूट कर रहा है. एक सीन में मकबूल और बिरजू लोहार की फाइट भी नजर आती है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ फिल्म में खूब भारी पड़े थे, और शूट के समय भी वो आग नजर आई है. 

अंत में हम रवि किशन और अभिषेक बनर्जी के बीच की लड़ाई वाला सीन भी देख सकते हैं. इस वीडियो को खुद मिर्जापुर द मूवी के सिनेमैटोग्राफर ने पोस्ट किया था, जिन्हें अपने काम के लिए लोगों से सराहना भी मिल रही है.

बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो इसने 10 दिनों में नेट 184.70 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 220 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है. सोमवार को इसका 11वां दिन शुरू हो चुका है, और कामकाजी वाले दिन के कारण कमाई में गिरावट जरूर से देखने मिलेगी. अब देखना है कि मिर्जापुर द मूवी लाइफटाइम कितनी कमाई करती है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *