हिसार टोल मैनेजर मर्डर का आरोपी STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया, नीचे गिरा तो बुरी तरह हुआ घायल – hisar toll manager murder accused jumps from flyover in sonipat stf arrests accomplice lcla


हरियाणा के सोनीपत में हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों का एसटीएफ से सामना हो गया. नेशनल हाईवे-44 पर एसटीएफ ने आरोपियों की गाड़ी का पीछा करते हुए भिगान फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की. पुलिस को सामने देखकर कुख्यात बदमाश मनोज उर्फ फिल्मी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगा दी. कई फीट नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, उसके साथी सचिन को एसटीएफ ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

घटना सोनीपत के भिगान फ्लाईओवर की है. एसटीएफ को हिसार के बड़ो पट्टी टोल प्लाजा पर जून महीने में हुई टोल मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने नेशनल हाईवे-44 पर पानीपत की तरफ से दिल्ली जा रही संदिग्ध गाड़ी का पीछा शुरू किया.

एसटीएफ की टीम ने भिगान फ्लाईओवर पर आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया. पुलिस की घेराबंदी होते ही गाड़ी में सवार बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान हिसार के बहबलपुर निवासी मनोज उर्फ फिल्मी ने भागने की कोशिश की. गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया.

hisar toll manager murder accused jumps from flyover in sonipat stf arrests accomplice

मनोज के साथ मौजूद उसके साथी सचिन को एसटीएफ ने मौके पर ही दबोच लिया. सचिन सोनीपत के कबीरपुर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी टोल मैनेजर हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे. कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक गाड़ी भी बरामद की है. फ्लाईओवर से छलांग लगाने के बाद घायल हुए मनोज उर्फ फिल्मी को इलाज के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी सचिन से एसटीएफ पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: जेल से अस्पताल पहुंचा, वहां से फरार हो गया… लखनऊ के KGMU से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी

बताया जा रहा है कि मनोज उर्फ फिल्मी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है. साथ ही गिरफ्तार किए गए सचिन का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.

एसटीएफ इंचार्ज अजय धनखड़ के मुताबिक, टीम को हिसार के बड़ो पट्टी टोल प्लाजा हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे-44 पर उनकी गाड़ी का पीछा किया. भिगान फ्लाईओवर के पास गाड़ी को घेरने के बाद मनोज उर्फ फिल्मी ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जबकि उसके साथी सचिन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल और गाड़ी बरामद की है. घायल मनोज का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं सचिन से पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका और फरारी के दौरान दोनों आरोपियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. अब पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और उनके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *