कांगो में प्लेन क्रैश, दो सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक विमान हादसे का शिकार हो गया है, जिसमें दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, यह विमान किकविक से रवाना होकर राजधानी किंशासा की ओर लौट रहा था. इसी दौरान विमान में अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई. तकनीकी खराबी आने के बाद विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया.
